{"_id":"93f024cd2b92e89c4be8d81481b9698f","slug":"land-acquisition-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन अधिग्रहीत भूमि मालिकों ने फिर ठुकराया अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन अधिग्रहीत भूमि मालिकों ने फिर ठुकराया अवॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन फोरलेन एवं बाईपास के लिए शुक्रवार को स्थानीय पटवार भवन में सुनाए जाने वाले अवॉर्ड का संबंधित किसानों ने एक बार फिर से बहिष्कार कर दिया। किसानों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद जिला प्रशासन के अधिकारी घटे हुए कलेक्टर रेट के मुताबिक अवॉर्ड देना चाहते हैं। किसानों का आरोप है कि जिला प्रशासन उनके साथ धोखा कर रहा है।
विज्ञापन
किसानों का नेतृत्व कर रहे बलवंत ने बताया कि जब तक किसानों को उनकी जमीन का पूरा मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक किसान संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने साफ किया कि इस दौरान फोरलेन का काम भी पूरा नहीं होने दिया जाएगा। अगर इसके लिए जिला प्रशासन के सामने डटना भी पड़ा तो भी किसान इससे पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
रुकवा दिया था फोरलेन का काम
फोरलेन के लिए अधिग्रहीत जमीन के मालिकों ने दो दिन पहले भी फोरलेन का काम रुकवा दिया था। किसानों ने इस दौरान वहां काम कर रहे मजदूरों एवं ठेकेदार को भी मौके से भगा दिया था। हालांकि, पिछले कई दिन से पंचायत चुनावों में अधिकारियों के उलझे होने के कारण अब उम्मीद है कि पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद अब इस दिशा में कोई बड़ी घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन