फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   land acquisition

पहले बाजार भाव के हिसाब से पैसे दो, फिर उठेंगे

Wed, 25 Nov 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Wed, 25 Nov 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन

फोरलेन हाईवे के निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई बकाया जमीन का कम मुआवजा घोषित करने पर धरना देकर बैठे किसानों को मनाने मंगलवार दोपहर को एसडीएम संतलाल पचार, नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीके जैन तथा जिला राजस्व अधिकारी विजेंद्र भारद्वाज पहुंचे।

विज्ञापन


अधिकारियों ने पहले किसानों की मांग को सुना और फिर कहा कि धरना उठा दो और कोर्ट में केस कर दो, वहां से मुआवजा मिल जाएगा। लेकिन किसानों ने दो टूक जवाब दिया कि पहले बाजार भाव के हिसाब से मुआवजा दो फिर धरना खत्म करेंगे।
विज्ञापन


फोरलेन हाईवे के लिए बकाया जमीन का पिछले सप्ताह मुआवजा घोषित किया गया जो पहले दिए मुआवजे से 11 लाख रुपये प्रति एकड़ कम था। इस दौरान बस्ती भीमा, खान मोहम्मद के आसपास के लगभग 80 किसानों ने विरोध किया और अगले दिन बाईपास पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को धरने के छठे दिन तीनों अधिकारी किसानों को मनाने के लिए पहुंचे कि आर्मीटेक में केस कर ही रखा है तो किसानों को उचित मुआवजा मिल जाएगा। इस पर किसान महेश मैहता, निर्मल सिंह, मांगेराम आदि ने कहा कि उनकी जमीन शहर के अंदर है और उसके नजदीक ही लघु सचिवालय, सेक्टर है।

उस हिसाब से उनकी जमीन का रेट कम लगाया गया है, जबकि धांगड़ और दरियापुर के किसानों को दो करोड़ रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया गया है। अब जो मुआवजा घोषित किया गया है वह पहले 51 लाख था और अब 40 लाख रुपये सुनाया जा रहा है।


एसडीएम पचार ने कहा कि मुआवजा राशि कलेक्टर रेट के हिसाब से घोषित की गई है। इसलिए इसमें बढ़ोतरी कोर्ट के जरिए हो सकती है। आप कोर्ट में अपने प्रूफ दे दो। अगर कोर्ट को लगेगा तो वह बढ़ा देगी। इस पर किसानों ने कहा कि कोर्ट में उन्हें तारीख पर तारीख मिल रही है। उन्हें जब तक बाजार भाव में मुआवजा नहीं मिलेगा वह धरने से नहीं उठेंगे और न ही जमीन पर कब्जा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed