फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Lack of instructors hinders the efficiency of technical students

Fatehabad News: तकनीकी विद्यार्थियों की दक्षता में अनुदेशकों की कमी रोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Lack of instructors hinders the efficiency of technical students
समस्या बताते आईटीआई के विद्यार्थी।
जाखल। तलवाड़ा-जाखल में भाखड़ा नहर के किनारे करोड़ों रुपये से बने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में अनुदेशक के दस में से पांच पद खाली पड़े हैं। इसके अलावा संसाधनों की कमी भी विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने में बाधा बन रही है। बिना अनुदेशक न तो विद्यार्थी अपनी ट्रेड की पढ़ाई कर पा रहे हैं और न ही प्रेक्टिकल ट्रेनिंग ले पा रहे हैं। नतीजतन, तकनीकी रूप से सक्षम बनकर स्वावलंबी बनने की राह भी मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन

विद्यार्थी संदीप, राजू, तरसेम, अंकुर, संजीव, शालू, भुवन, विकास आदि ने कहा कि उन्होंने आईटीआई में दाखिला लिया हुआ है। मगर यहां पर अनुदेशक के आधे पद खाली पड़े हैं। वहीं प्रशिक्षण के लिए कंप्यूटर सहित अन्य संसाधनों की भी भारी कमी है। इस कारण उनका पढ़ाई व प्रशिक्षण का कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है। कोर्स की समय अवधि पूरी होने के बाद न वे अच्छी कंपनियों में नौकरी हासिल कर पाएंगे और न ही स्वरोजगार की कोई इकाई खोल पाएंगे।
विज्ञापन


अलग-अलग ट्रेड में 166 विद्यार्थी
आईटीआई में पिछले साल की अपेक्षा इस बार विद्यार्थियों के दाखिलों की संख्या दोगुनी हो गई है। प्रिंसिपल के अनुसार साल 2022 में 77 विद्यार्थियों के दाखिले हुए थे। मगर इस बार अलग-अलग ट्रेड में 166 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। अगर पर्याप्त संख्या में अनुदेशक की नियुक्ति हों और सभी संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं तो निश्चित रूप से जाखल जैसे ग्रामीण क्षेत्र में यह संस्थान तकनीकी रूप से विद्यार्थियों को सक्षम बना सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है स्टाफ की स्थिति
ट्रेड कुल पद खाली पद
फिटर अनुदेशक 2 1
टर्नर अनुदेशक 2 1

स्टेनो ब्यूटी पार्लर 3 3
मशीनिस्ट 3 3
पलंबर 2 1

-------------------------------------एक तरफ जहां विद्यार्थियों के दाखिले पिछले साल की अपेक्षा इस बार अधिक हुए हैं। मगर अनुदेशक की कमी तथा प्रेक्टिकल के लिए कंप्यूटर व अन्य उपकरण संसाधनों की कमी होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमने उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करवाया हुआ है।
-रामकुमार, प्रिंसिपल, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तलवाड़ा-जाखल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed