फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Laborer dies under suspicious circumstances, fear of death due to heat

Fatehabad News: मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गर्मी से मौत की आशंका

Tue, 28 May 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 28 May 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies under suspicious circumstances, fear of death due to heat
फतेहाबाद। गांव भिरडाना में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। मजदूर रविवार सुबह घर से गया था और देर शाम को गांव से बाहर वक्फ बोर्ड की जमीन पर शव पड़ा मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौत के कारणों को लेकर अंदेशा जताया जा रहा है कि हार्टअटैक, जीव के काटने या फिर गर्मी लगना भी हो सकता है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने मृतक पवन की पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया मौत के तहत कार्रवाई की है। मामले के मुताबिक गांव भिरडाना निवासी 40 वर्षीय पवन मजदूरी करता था। उसकी दो बेटियां व एक पुत्र हैं। मृतक की पत्नी अमरजीत कौर के अनुसार पति सुबह काम का कहकर घर से चला गया, लेकिन रात को वह घर वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश की जा रही थी तो गांव के बाहर वक्फ बोर्ड की जमीन पर वह मृत हालत में पड़ा मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed