फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Korana infected not found in the district, 2013 got vaccinated

जिले में नहीं मिले कोराना संक्रमित, 2013 ने लगवाया टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Korana infected not found in the district, 2013 got vaccinated
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते बुजुर्ग। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण का जिले में नया केस नहीं मिला है। इसके अलावा न ही कोई सक्रिय केस है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में 633 लोगों के कोरोना सैंपल लिए। इसमें 439 आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए। इनकी लैब से रिपोर्ट आनी है। फिलहाल जिले में कोरोना का पिछले करीब एक माह से नया केस नहीं मिला है। वहीं मंगलवार को जिले में 2013 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। जिले में कुल टीकाकरण का आंकड़ा साढ़े सात लाख तक पहुंच चुका है। इसमें 5.53 लाख पात्रों ने पहली डोज लगवाई है। दूसरी डोज का आंकड़ा 1.97 लाख ही है।
विज्ञापन

मंगलवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 187
45 से 59 साल 392
18 से 44 साल 1434
कोट
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान जारी है और वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील है कि वह बचाव के लिए कोरोनारोधी टीका जरूर लगवाएं।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed