फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Karmveer and Neetu sent to jail after completion of remand

Fatehabad News: रिमांड पूरा होने पर कर्मवीर और नीटू जेल भेजे

Sun, 29 Jun 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 29 Jun 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Karmveer and Neetu sent to jail after completion of remand
जेल भेजे गए आरोपी कर्मवीर पुनिया और नीटू पुनिया का फाइल फोटो
टोहाना। चिटफंड कंपनी बनाकर लोगों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी मामले में पकड़े कर्मवीर और नीटू को पुलिस ने 2 दिन के रिमांड के बाद रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों हिसार जेल भेज दिया गया। आर्थिक अपराध शाखा के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि टोहाना में पूनिया चिटफंड मामले में शिकायतकर्ता साहिल के बयान पर केस दर्ज किया गया था। जिसमें पूनिया परिवार के लोगों पर चिटफंड के माध्यम से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया था। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा पुलिस टीम ने आरोपी सुरेंद्र कुमार व कृष्ण को गिरफ्तार किया था। दोनों को जमानत के चलते जांच में शामिल करने के बाद बाद रिहा कर दिया गया। वहीं दो आरोपी कर्मवीर व जयदीप उर्फ नीटू को न्यायालय में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड लिया था। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास संपत्ति का ब्योरा और अन्य जानकारी ली गई। संवाद
विज्ञापन

चोरी करने की आरोपी महिला गिरफ्तार

फतेहाबाद। पुलिस ने गांव काजलहेड़ी के खेत में बनी एक ढाणी में चोरी का प्रयास करने की आरोपी कविता निवासी जोधकां, जिला सिरसा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश कर हिसार जेल भेज दिया।इस मामले में पुलिस तीन युवकों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें गांव जोधकां (सिरसा) निवासी अमित उर्फ मोटा, गांव घासवां निवासी ओमप्रकाश और बंटी पुत्र बिलार सिंह शामिल हैं। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि गांव काजल हेड़ी निवासी सुरेंद्र कुमार की शिकायत पर 25 अप्रैल को यह मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुम्हारिया रोड स्थित खेत में बनी ढाणी चोरी का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed