फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kanwaria group pelted stones at school bus in ratia

रतिया में कांवड़ियों का हंगामा: साइड लगने पर स्कूल वैन में तोड़फोड़, भड़के स्कूल बस चालकों ने लगाया जाम

Tue, 30 Jul 2024 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 30 Jul 2024 11:40 AM IST
सार

कांवड़ियों का दल हरिद्वार से कांवड़ भरकर रतिया-फतेहाबाद होते हुए कालांवाली की तरफ जा रहा था। जत्था जब रतिया में टोहाना रोड से गुजर रहा था तो अकाल अकादमी स्कूल की वैन की एक कांवड़िए को साइड लग गई। इससे कांवड़िए के बाकी साथी रोषित हो गए और बस को रुकवा कर चालक के साथ बहस शुरू कर दी।

विज्ञापन
Kanwaria group pelted stones at school bus in ratia
कांवड़ियों के पथराव में टूटी बस। - फोटो : संवाद

विस्तार

फतेहाबाद के रतिया शहर में मंगलवार सुबह हरिद्वार से आ रहे कांवड़ियों के दल में शामिल एक कांवड़िए को निजी स्कूल की वैन की साइड लग गई। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने स्कूल बस पर पथराव कर दिया। जिस समय पथराव हुआ, उस समय वैन में बच्चे भी सवार थे, जो बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन


डिवाइडर पर पड़े ईंट-पत्थर उठाकर कांवड़ियों ने स्कूल वैन पर बरसाने शुरू कर दिए। इससे गुस्साए स्कूल के बस चालकों ने बसों को सड़क के बीच खड़ी करके रोड जाम कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची शहर पुलिस व डीएसपी संजय बिश्नोई ने निजी बस चालकों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार कांवड़ियों का दल हरिद्वार से कांवड़ भरकर रतिया-फतेहाबाद होते हुए कालांवाली की तरफ जा रहा था। जत्था जब रतिया में टोहाना रोड से गुजर रहा था तो अकाल अकादमी स्कूल की वैन की एक कांवड़िए को साइड लग गई। इससे कांवड़िए के बाकी साथी रोषित हो गए और बस को रुकवा कर चालक के साथ बहस शुरू कर दी। बस में सवार बच्चे घबराकर बाहर निकल आए। इसके बाद कांवड़ियों ने वहां डिवाइडर पर पड़े ईंट-पत्थर उठाकर वैन पर बरसाने शुरू कर दिए। इससे स्थिति काफी देर तक तनावपूर्ण बनी रही। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर आकर मामले को शांत किया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद कांवड़ियों का दल भी अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गया। वहीं, निजी स्कूल के बस चालकों ने डीएसपी संजय बिश्नोई से पथराव करने के आरोपी कांवड़ियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल वैन के चालक जसप्रीत सिंह ने बताया कि वह गांव दीवाना, ढेर, घासवां, चिम्मो से विद्यार्थियों को लेकर रतिया की तरफ आ रहा था कि टोहाना रोड पर वैन पर हमला हो गया। अचानक उसे कांवड़ियों ने रोक लिया। चालक के अनुसार कांवड़िए को वैन की साइड लगने के बारे में उसे पता भी नहीं चला। कांवड़ियों ने अन्य लोगों को भी मौके पर बुला लिया और वैन पर जमकर पथराव करने लगे। उसने तुरंत उतर कर विद्यार्थियों को बाहर निकाला। इसके बाद उसने अन्य चालकों व स्कूल प्रबंधन को सूचना दी।


वहीं, कांवड़ लेकर आ रहे युवकों का आरोप था कि वे हरिद्वार से कांवड़ लेकर कालांवाली की तरफ जा रहे थे। जब वे रतिया के टोहाना रोड से जा रहे थे तो वैन चालक बार-बार हॉर्न बजा रहा था। हमने हाथ से इशारा करके बताया कि आगे गंदगी पड़ी हुई है, इससे आगे निकल कर वे साइड दे देंगे। मगर वैन चालक ने फिर उनकी पालकी में साइड मार दी। इसके बाद जो कुछ हुआ, वह सबके सामने है। इससे ज्यादा उन्हें कुछ नहीं कहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed