फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jyoti won a bronze medal in the Khelo India National Hockey Competition

Fatehabad News: खेलो इंडिया राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में ज्योति ने कांस्य पदक जीता

Wed, 17 Dec 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 17 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Jyoti won a bronze medal in the Khelo India National Hockey Competition
गांव धारनियां में पदक जीतने पर ज्योति को सम्मानित करते मुख्य अति​थि डॉ.वीरेंद्र सिवाच। स्रोत :
फतेहाबाद। खेलो इंडिया राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर गांव धारनियां में खिलाड़ी ज्योति का सम्मान समारोह किया गया। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर का प्रतिनिधित्व करते हुए ज्योति ने यह पदक जीता है।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. वीरेंद्र सिवाच पहुंचे। उन्होंने कहा कि ज्योति की यह उपलब्धि केवल एक पदक तक सीमित नहीं है बल्कि यह संघर्ष, मेहनत, आत्मविश्वास और अदम्य इच्छाशक्ति की जीत है। वह एक साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आती है लेकिन उसके सपने असाधारण हैं। संसाधनों की कमी, गांव के स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, पीने के पानी और मैदान में पानी की अनुपलब्धता जैसी कठिन परिस्थितियों के बावजूद ज्योति ने कभी हार नहीं मानी।
विज्ञापन

अपनी लगन, जज्बे और निरंतर अभ्यास के बल पर ज्योति ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह सिद्ध कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों, तो हालात कभी भी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बन सकते। विश्वास है कि आने वाले समय में ज्योति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी और एक दिन तिरंगे को और ऊंचा लहराएगी। आज वह न केवल अपने माता-पिता, परिवार और गांव की शान बनी है, बल्कि समूचे फतेहाबाद जिले का गौरव है। इस अवसर पर गांव के सरपंच हनुमान सिंह, रविंद्र हेडमास्टर, कोच राजबाला देवी, नंबरदार प्रभु राम, महेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed