फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Johads were renovated, now it is the turn of greenery

जोहड़ों का किया जीर्णोद्धार, अब हरियाली की बारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Johads were renovated, now it is the turn of greenery
गांव मानावाली में स्थित जोहड़। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सरकार ने गांवों में अमृत सरोवर योजना के तहत गांवों में बने जोहड़ों में उनकी सफाई करने, जल संचयन व साफ पानी लाने की योजन बनाई है तो अब वन विभाग इन अमृत सरोवरों को हरा भरा करने की तैयारी में है। वन विभाग मानसून के प्रवेश के बाद जिले के 100 गांवों में बने अमृत सरोवरों पर पौधरोपण करेगा। यह पौधे छायादार व फलदार होंगे। इसके लिए विभाग ने मेगा प्लान बनाया है। वन महोत्सव को लेकर विभाग तैैयारियां कर रहा है और इस बार जुलाई माह के प्रथम सप्ताह में होने वाले राज्य स्तरीय वन महोत्सव को भी जिला स्तरीय वन महोत्सव से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने 24 अप्रैल 2022 को गांवों में जोहड़ों की हालात सुधारने के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवर योजना तैयार की थी। इस योजना के तहत गांवों में उजड़े जोहड़ों का जीर्णोद्धार करना है। जोहड़ों में साफ पानी, बरसाती पानी को एकत्रित करना व ओवरफ्लो की समस्या को दूर करना है। जिले में अब तक 100 ऐसे जोहड़ों का नवीनिकरण हो चुका है। योजना के बाद ही इस पर काम आरंभ कर दिया गया और अब भी शेष गांवों के जोहड़ों को अमृत सरोवर में बदला जा रहा है। इस बार वन विभाग की ओर से जुलाई माह के पहले सप्ताह में वन महोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए जगह सुनिश्चित की जा रही है। इस महोत्सव में जिले के बड़े अधिकारी व विधायकों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसी दिन वन विभाग की ओर से पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसे जिला स्तरीय कार्यक्रम से इंटर कनेक्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

वन विभाग करेगा पौधरोपण
वन विभाग भी अब अमृत सरोवरों में इस बार मानसून सीजन में पौधरोपण करने की तैयारी में है। वन विभाग जिले के 100 अमृत सरोवरों पर छायादार व फलदार पौधे लगाएगा। इनमें बरगद, पीपल, नीम व जामून के पौधे शामिल हैं। हर अमृत सरोवर पर ऐसे 10-10 पौधे लगाए जाएंगे और इन पौधों के बचाव के लिए विभाग ट्री गार्ड भी लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर एक, ब्लॉक स्तर पर होंगे दो कार्यक्रम
वन महोत्सव के तहत जिला स्तर पर एक तथा ब्लॉक स्तर पर दो कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर फतेहाबाद में तथा ब्लॉक स्तर पर रतिया व टोहाना में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तर पर 11 पंचायतों को बुलाकर उनको 1-1 हजार पौधे वितरित किए जाएंगे। वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम में उसी दिन 75 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। जिसमें जिला स्तर पर 50 हजार व ब्लॉक स्तर पर 25 हजार पौधे शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में तरू यात्रा निकाली जाएगी। वन महोत्सव से पहले स्कूलों में क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

कोट
फतेहाबाद जिले में इस बार मेगा वन महोत्सव मनाने की तैयारी है। विभाग ने इस बार वन महोत्सव के लिए जिले में 9 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। विशेष बात यह है कि अमृत सरोवरों पर भी इस बार पौधरोपण किया जाएगा। इस बार तरू यात्रा निकालकर लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
-राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed