फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jewelery and motorcycle stolen from house of anganwadi supervisor living in Sapara Mohalla of Tohana

Tohana: आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के घर से लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी , सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Sat, 28 Jan 2023 01:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 28 Jan 2023 01:06 PM IST
सार

चोरी हुए सामान में चार सोने के कड़े, दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, एक लॉकेट, एक किटी सैट शामिल है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दे दी गई है।

 

विज्ञापन
Jewelery and motorcycle stolen from house of anganwadi supervisor living in Sapara Mohalla of Tohana
टोहाना में चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

टोहाना के सपड़ा मोहल्ला में रहने वाली आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के घर से लाखों रुपये के सोने, चांदी के जेवर और मोटरसाइकिल चोरी हो गई। सूचना शहर पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में उषा रानी ने बताया कि वह हांसी में अपने ससुराल गई थी। जब शनिवार को वापस आए तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा था। उसने बताया कि घर में रखे 32 तोले सोने के जेवर, 6 तोले चांदी के जेवर व एक मोटरसाइकिल चोरी हो चुके थे। महिला ने बताया कि चार सोने के कड़े, दो सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, एक लॉकेट, एक किटी सैट शामिल है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दे दी गई है। शहर थाना प्रभारी देवेंद्र नैन ने बताया कि उषा रानी के बयान पर चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed