{"_id":"5f2305178ebc3e6377492986","slug":"je-get-accused-of-electricity-theft-mla-fatehabad-news-rtk566540882","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक का आरोप -जेई करवाते हैं बिजली चोरी, सांसद बोलीं- होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक का आरोप -जेई करवाते हैं बिजली चोरी, सांसद बोलीं- होगी जांच
विज्ञापन
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी की बैठक में टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने
कहा कि बिजली निगम के जूनियर इंजीनियर बिजली चोरी करवाते हैं और फिर लोगों से खर्चा-पानी लेते हैं। उनके आरोप सुनते ही सांसद सुनीता दुग्गल का पारा चढ़ गया। डीसी की मौजूदगी में उन्हाेंने विधायक के आरोप की जांच कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लापरवाही करने वाले अधिकारियों को सुधरने की नसीहत दी। उन्हाेंने कहाकि लापरवाही करने वाले अफसरों पर एक्शन लिया जाएगा।
करीब 6 माह बाद वीरवार को जाट धर्मशाला के मिड सिटी पैराडाइज बैैंक्वेट हॉल में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी कमेटी (दिशा) की बैठक सांसद सुनीता दुग्गल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के तीनों विधायकों के अलावा उपायुक्त नरहरि सिंह बांगड़ समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसी दौरान टोहाना हल्का विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने बिजली निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए छापे के नाम पर गरीब उपभोक्ताओं को परेशान करने की बात कही। सांसद ने इन आरोपी की जांच कराने की बात डीसी से कही। इसी बीच बैठक में सिविल सर्जन डॉ.मनीष बंसल की जगह उप सिविल सर्जन डॉ.हनुमान के आने पर भी उन्होंने डीसी नरहरि सिंह बांगड से पूछताछ की व उनकी तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर दुग्गल ने कहा कि उन्हें आरामदायक जगह पर पोस्टिंग करवा लेनी चाहिए।
जलभराव पर जनस्वास्थ विभाग को फटकार : धर्मशाला रोड पर पानी के गड्डे में डूबने से युवक महेश की मौत के मामले में सांसद सुनीता दुग्गल ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता आदर्श सिंगला को फटकार लगाते हुए कहा कि अगर यहां पर बाढ़ आ गई तो तुम लोग क्या करोगे, लोग तो डूबकर मर जाएंगे।
विज्ञापन
समाज कल्याण अधिकारी के कामकाज से जताई नाखुशी : मीटिंग में पहुंची जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा यादव को देखते ही सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि आपका काम अच्छा नहीं है। पेंशन के लिए आने वाले बुजुर्ग रोकर जाते हैं। इस पर इंद्रा यादव ने कहा कि वह अभी आई हैं, नियम के मुताबिक काम कर रही हैं। सांसद ने पेंशन को लेकर हर माह कैंप लगाने और विधायकों को बताने के लिए कहा। इस पर इंद्रा यादव ने कहा कि वह विधायकों को ऑब्लाइज करती हैं। सांसद ने नसीहत दी कि आगे से शिकायत नहीं आनी चाहिए।
गांव पॉलिथीन मुक्त न होना शर्मनाक : नगर परिषद के ईओ जितेंद्र कुमार से सांसद सुनीता दुग्गल ने पूछा कि क्या शहर साफ-सुधरा है। इस पर ईओ कोई जवाब नहीं दे पाए। जिस पर सांसद ने कहा कि अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए अभी तक कोई भी गांव पॉलीथिन मुक्त नहीं है।
क्या, कोविड खत्म होने के बाद पहुंचेंगे वेंटिलेटर : सांसद ने उप सिविल सर्जन से प्रत्येक हल्के के लिए वेंटिलेटर और पीपीई किट खरीदने के लिए दिए गए बजट को लेकर पूछा, इस पर कोई जवाब नहीं मिला। इस पर दुग्गल ने कहा कि क्या कोविड खत्म होने के बाद खरीदे जाएंगे। पीपीई किट पर कहा कि पीपीई किट अगर आई तो मुझ से क्यों नहीं बंटवाई गई।
बैठक में विधायक दुड़ाराम, रतिया विधायक एडवोकेट लक्ष्मण नापा, टोहाना विधायक देवेन्द्र सिंह बबली, एडीसी अजय चोपड़ा, जिप चैयरमेन राजेश कसवां, एसडीएम सुरेन्द्र कुमार बेनीवाल, नवीन कुमार, संजय बिश्रोई, नगराधीश अनुभव मेहता, जिप सीईओ प्रवीण कुमार, जीएम रोडवेज कृष्ण कुमार, नप चैयरमेन दर्शन नागपाल, अधीक्षण अभियंता ओपी बिश्रोई सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।