फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   JBT teacher threatened to kill the principal

Fatehabad News: प्राचार्य को जेबीटी अध्यापक ने दी जान से मारने की धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
JBT teacher threatened to kill the principal
रतिया। रतिया पुलिस ने पीएम श्रीराजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लांबा के प्राचार्य ऊग्रसेन की शिकायत पर जेबीटी अध्यापक प्रवीण कुमार के खिलाफ गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में प्राचार्य ऊग्रसेन ने बताया कि ढाणी काका सिंह स्कूल के जेबीटी प्रवीण कुमार ने उसके विद्यालय के कई स्टाफ सदस्यों को फोन करके मुझे जान से मारने की धमकी दी और मेरे बारे में गाली-गलौज की, साथ ही इतिहास के प्रवक्ता शांति कुमार के फोन के माध्यम से प्रवीण कुमार ने मुझ से भी बात की और धमकाने वाले लहजे का प्रयोग किया व जान से मारने की धमकी की दी। आरोपी द्वारा दी गई धमकी फोन में रिकॉर्डिंग हो गई है। प्राचार्य ने शिकायत में आरोप लगाया कि प्रवीण कुमार का तौर तरीका व उसका धमकाने वाला लहजा मुझे मेरा कर्तव्य पूरा करने में बाधा डाल रहा है और मेरी जान का खतरा है पुलिस ने प्राचार्य ऊग्रसेन की शिकायत पर जेबीटी अध्यापक प्रवीण कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed