फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jatin and Vishwadeep maintained friendship even after death, lit funeral pyre together

Fatehabad News: मरते-मरते भी दोस्ती निभा गए जतिन और विश्वदीप, एक साथ जली चिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Jatin and Vishwadeep maintained friendship even after death, lit funeral pyre together
गांव मिराना के पास सड़क दुर्घटना का दृश्य।
रतिया। गांव मिराना के पास ट्रक की चपेट में आकर गांव बलियाला निवासी स्कूटी सवार दसवीं कक्षा के दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र शाम को ट्यूशन पढ़ने के बाद रतिया शहर से अपने लौट रहे थे। दोनों छात्रों की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव बलियाला निवासी आशीष ने बताया कि बुधवार को वह अपने दोस्त अर्श के साथ अपनी गाड़ी में रतिया से गांव बलियाला जा रहा था। मिराना गांव के पास उसका साढ़े 14 वर्षीय चचेरा भाई जतिन और उसका 14 वर्षीय दोस्त विश्वदीप पुत्र अमनदीप इलेक्ट्रिक स्कूटी से गांव की तरफ जा रहे थे। जब वह वर्कशॉप के सामने पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से ट्रक लेकर आए चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे जतिन व विश्वदीप सड़क पर गिर गए और उन्हें काफी चोट लगी। चालक उनको घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। उन्होंने अपनी गाड़ी रोक ली। इसी बीच ट्रक चालक ने भी एक बार ट्रक रोक कर नीचे उतरकर लाइट ठीक की और मौके से फरार हो गया। आरोप है कि ट्रक को उन्हीं के गांव का मंगल सिंह उर्फ मनी चला रहा था।
विज्ञापन

आशीष ने बताया कि उसने व उसके साथी अर्श ने दोनों छात्रों को अपनी गाड़ी से रतिया के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से गंभीर हालत के चलते वे उन्हें हिसार के निजी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सक ने विश्वदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि जतिन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रतिया सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने आशीष के बयान पर ट्रक चालक मंगल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ जाते थे स्कूल, एक ही बेंच पर बैठते और एक ही जगह ट्यूशन पढ़ते थे
गांव मिराना में बुधवार देर शाम को ट्रक की टक्कर से मारे गए गांव बलियाला निवासी दोनों किशोर जतिन और विश्वदीप मरते-मरते भी दोस्ती निभा गए। दोनों एक ही स्कूल में एक ही कक्षा में पढ़ते थे। एक ही इलेक्टि्रक स्कूटी पर स्कूल पढ़ने जाते थे, कक्षा में एक ही बेंच पर बैठते थे। एक साथ ही दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। ट्रक चालक की लापरवाही ने दो घरों के बड़े बेटों को छीन लिया है। जतिन के पिता राजीव अफसोस जताते हुए रुंधे गले से कहते रहे कि कुछ देर पहले ही तो बेटा दुकान पर आया था। उन्हें क्या पता था, अनहोनी थोड़ी देर बाद ही बेटे को छीन लेगी। गौरतलब है कि जतिन और विश्वदीप क्षेत्र के निजी स्कूल में कक्षा दसवीं के विद्यार्थी थे। बुधवार को दोनों दोस्त पहले स्कूल आए और उसके बाद शाम को ट्यूशन लगाने के बाद रतिया में लकड़ी का काम करने वाले जतिन के पिता राजीव के पास चले गए। उसके बाद दोनों शाम को रतिया से स्कूटी पर सवार होकर गांव के लिए निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब वे गांव मिराना के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से रहे ट्रक लेकर आ रहे चालक ने उनकी स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कुछ दूरी तक ट्रक चालक दोनों को घसीटता हुआ भी ले गया।

पूर्व सरपंच का पोता है विश्वदीप
मृतक जतिन के पिता राजीव रतिया में ही लकड़ी का काम करते हैं जबकि विश्वजीत के दादा केसर सिंह गांव बलियाला के पूर्व सरपंच रहे हैं। राजीव बताते हैं कि जतिन के जन्म लेने के 11 साल बाद उनके यहां दूसरा बेटा हुआ था। परिवार ठीकठाक गुजारा कर रहा था। मगर ट्रक चालक की इस लापरवाही ने उनसे बड़ा बेटा छीन लिया है। इसी तरह विश्वजीत के पिता अमनदीप ने बताया कि विश्वदीप उनका बड़ा बेटा था। गांव में एक साथ दो किशोरों के अंतिम संस्कार ने ग्रामीणों को भावुक कर दिया।
चचेरे भाई की शिकायत पर केस दर्ज
आरोपी ट्रक चालक भी गांव बलियाला का ही निवासी है। ट्रक के नंबर के आधार पर चालक की पहचान की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद रतिया सदर थाना पुलिस की टीम हिसार पहुंची। जहां परिजनों के बयान दर्ज किए गए। वहीं, मृतकों के पोस्टमार्टम करवाए गए। पुलिस ने मृतक जतिन के चचेरे भाई आशीष के बयान पर आरोपी मंगल सिंह उर्फ मनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कोट
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और हिसार जाकर परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। मृतक जतिन के चचेरे भाई आशीष की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
-ओमप्रकाश, प्रभारी, सदर थाना रतिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed