{"_id":"5f2054c28ebc3e9f715814ac","slug":"japan-company-will-help-to-treat-dirty-water-fatehabad-news-rtk56619841","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में गंदे पानी को ट्रीट करने के लिए जापान की कंपनी करेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में गंदे पानी को ट्रीट करने के लिए जापान की कंपनी करेगी मदद
विज्ञापन
शहर के सीवरेज और बरसाती पानी को ट्रीट करने के लिए जापान की डाईकीएक्सिस कंपनी ने मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। इस प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासन ने कदम आगे बढ़ाते हुए बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जापान की कंपनी के साथ मीटिंग करेंगे। मीटिंग में कंपनी के प्रतिनिधि बताएंगे कि वह कैसे ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर समस्या को दूर करेंगे। इस मीटिंग में डीसी के अलावा नगर परिषद, जन स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। सभी अधिकारियों को आज उपायुक्त कार्यालय में बुलाया गया है। अगर सब कुछ ठीक रहता है और जापान की कंपनी और प्रशासन के बीच सहमति बनती है तो शहरवासियों को बड़ी राहत मिल सकती है। अभी तक ये कंपनी एनसीआर जैसे बड़े क्षेत्रों में काम कर रही है।
ऐसे करती है कंपनी काम : सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की समस्या को दूर करने के लिए जापान कंपनी के एक्सपर्ट मदद करेंगे। वहां की टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाना होगा। ये प्लांट जापान के सेंट्रल कंट्रोल रूम के साथ भी जुड़ा होगा। इसके अलावा वहां के एक्सपर्ट यहां काम करेंगे। फिलहाल खैराती रोड पर जन स्वास्थ्य विभाग का एसटीपी काम कर रहा है।
एसटीपी को लेकर जापान की कंपनी के एक्सपर्ट के साथ मीटिंग है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा मीटिंग होगी। बुधवार को मीटिंग में पहुंचने के आदेश मिले हैं। मीटिंग के बाद ही बताया जा सकता है कंपनी किस तरह से काम करती है। - आदर्श सिंगला, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।