फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   jaat quota

आखिरकार खत्म हुआ जाट आंदोलन, सड़कें और रेलवे ट्रैक आजाद

Tue, 23 Feb 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Tue, 23 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
jaat quota

मंगलवार का दिन जिले में पिछले कई दिनों से जाट आंदोलन के समाप्ति का संदेश लेकर आया। जिले के जिन भी गांवों में जाम लगाए गए थे, मंगलवार को जाट आंदोलनकारियों ने उन सभी गांवों से जाम उठा दिया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, टोहाना के कालवन और भट्टूमंडी के रेलवे ट्रैक पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने भी अपने आंदोलन को समाप्त करने का एलान कर दिया। भट्टू मंडी में जहां सोमवार देर रात एसपी ओपी नरवाल ने जाट प्रदर्शनकारियों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया, वहीं टोहाना के कालवन गांव में पिछले चार दिनों से रेलवे ट्रैक जाम किए बैठे जाट प्रदर्शनकारियों ने भी महापंचायत के बाद ट्रैक से हटने की घोषणा की।
विज्ञापन


इन गांवों से हटा जाम
भूना के गांव ढाणी गोपाल, नहला और लहरियां आदि गांवों में प्रदेश सरकार के आश्वासन के बाद भी जाट आंदोलन जारी था। इतना ही नहीं, इन गांवों में जाट प्रदर्शनकारियों ने आश्वासन के बावजूद सड़कों से जाम नहीं हटाया था। इसी तरह टोहाना ब्लॉक के कन्हेड़ी, डांगरा, समैण आदि गांवों में भी प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं थे। मंगलवार को जाट नेताओं से उनकी बात होते ही उन्होंने जाम खोल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन बाद सुनाई दी इंजन की सीटी
भट्टूकलां। जाट आरक्षण आंदोलन के शांत होने पर मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर ट्रायल रेलगाड़ी का इंजन चलाया गया। यहां सोमवार रात  को जाटों ने अपना पड़ाव उठा लिया। मंगलवार पौने पांच बजे हिसार से चलकर सिरसा जाने के लिए ट्रायल इंजन चलाया गया।


करीब पांच दिनों के बाद भट्टूकलां में रेल के इंजन की सीटी सुनाई दी। स्टेशन मास्टर नरेंद्र ने बताया कि रेल का इंजन ट्रायल के तौर पर चलाया गया है। इसके बाद एक मालगाड़ी चलाई जाएगी और फिर सवारी गाड़ी चलाई जाएगी। भट्टू क्षेत्र के सभी रोड खुलने के बाद कई रूटों पर हरियाणा रोडवेज व प्राइवेट बसें चलाई गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed