{"_id":"c2b74bd7d49428aadf1d896fdd353b58","slug":"jaat-quota-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालवन में रेलवेे ट्रैक से उठे आंदोलनकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालवन में रेलवेे ट्रैक से उठे आंदोलनकारी
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना (फतेहाबाद)
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण को लेकर सरकार के आश्वासन के बाद मंगलवार को गांव कालवन में रेलवे ट्रैक पर 36 गांवों के प्रतिनिधियों की महापंचायत के बाद आंदोलन वापस ले लिया लिया है। समुदाय के लोगों ने ट्रैक पर लगाए टेंट को उतारकर इसे खाली कर दिया। इससे पहले, गांव के लोगों ने आंदोलन में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
इसी तरह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के गांव डांगरा में तहसीलदार नवदीप नैन व थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने रोड से पेड़ हटवाकर जाम खुलवाया। गांव कन्हडी, समैण व भीमेवाला में भी जाम खुलने के बाद हिसार-चंडीगढ़ रोड पर वाहन चलने शुरू हो गए।
विज्ञापन
पिछले सात दिन से कालवन रेलवे ट्रैक पर जाम के कारण दिल्ली से फिरोजपुर व मुंबई की ओर जाने वाली गाडियां रद्द रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली और जनजीवन भी सामान्य पटरी पर दौड़ने लगा है।
विज्ञापन
सरकार ने मानीं सभी मांगें : रंगीराम
मंगलवार सुबह लगभग दस बजे कालवन रेलवे ट्रैक पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने बैठक की, जिसमें धमतान व कालवन तपा के 36 गांवों के लोगों ने सरकार द्वारा मांगे माने जाने पर विचार-विमर्श किया और जाम को हटाने की घोषणा की।
धमतान तपा व कालवन तपा के प्रधान रंगीराम व फकीरचंद ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर 36 गांवों के लोगों का शांतिपूर्वक धरना चल रहा था। जाट समुदाय के किसी भी व्यक्ति ने सरकारी संपत्ति या निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का काम नहीं किया। सरकार ने जाट समुदाय की सभी मांगें मान ली हैं। इसके बाद धरने की समाप्ति की घोषणा का निर्णय लिया है।
मांगों से छेड़छाड़ की तो दोबारा आ जाएंगे ट्रैक पर : गुरनाम सिंह
पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व जिला परिषद चेयरमेन गुरनाम सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगी गई मांगों से छेड़छाड़ या छल कपट करने का प्रयास किया तो वे आंदोलन को फिर से शुरू करने से भी पीछे नही हटेंगे।
बाजारों में लौटेगी रौनक : ठकराल
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठकराल ने कहा जाट आरक्षण की लड़ाई के चलते इन दिनों व्यापार में मंदी आ गई थी तथा व्यापारियों वर्ग भय के माहौल में था। जाम की स्थिति से बाजार में रौनक भी खत्म हो गई थी। आंदोलन खत्म होने के बाद बाजार में फिर से रौनक बढ़ गई है।
टोहाना डिपो को 12 लाख आमदनी का नुकसान
बस अड्डा इंचार्ज रामचंद्र नैन बताया कि पिछले चार दिनो से टोहाना डिपो की बसें रोड पर नही चल रही थी। इससे टोहाना डिपो को लगभग 12 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने बताया कि बसों को उपद्रवियों से बचाए रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए थे। अब आंदोलन वापसी के बाद फतेहाबाद, सिरसा व गंगानगर की ओर जाने वाली रूट की बसें शुरू कर दी गई हैं। बुधवार तक जीएम फतेहाबाद के आदेश पर हिसार, नरवाना, कैथल के रूट भी शुरू कर दिए जाएंगे।
क्या कहते है रेलवे स्टेशन मास्टर
जमालपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक केएल यादव ने बताया कि जाट आरक्षण आंदोलन के चलते 19 फरवरी से सभी ट्रेनें बंद थी। इससे यात्रियों को परेशानी हुई, वहीं केंद्र सरकार को भी लाखों रुपये का नुकसान उठाना पडा। उन्होंने बताया कि जमालपुर स्टेशन से चार दिन ट्रेनें बंद रहने से लगभग 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
अब लुधियाना-हिसार रूट पर सभी ट्रैक खाली होने की सूचना मिली है तथा देर सायं तक ट्रेन चलाने के भी आदेश आने की संभावना है। बता दें कि गांव कालवन में रेलवे ट्रैक जाम के कारण दिल्ली से फिरोजपुर, मुंबई, जम्मू के लिए चलने वाली सभी गाड़ियां बंद थी।