फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   It will take seven months to bring back the greenery in the flood

Fatehabad News: बाढ़ में बही हरियाली लाने में लगेंगे सात माह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
It will take seven months to bring back the greenery in the flood
फतेहाबाद बाढ़ का पानी जमा होने से डुबे हाईवे के किनारे लगे पौधे।
फतेहाबाद। फतेहाबाद में आई बाढ़ के कारण गांवों में वन विभाग द्वारा लगाए गए करीब दो लाख पौधे पानी के साथ बह गए थे। फिलहाल इन पौधों की जगह नए पौधे लगाने में करीब सात माह का समय लगेगा। आगे सर्दी का मौसम है और विभाग के अनुसार, सर्दी में पौधा सही तरीके से नहीं पनप पाता। फरवरी माह में ही बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में पौधरोपण कार्य का शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि घग्गर नदी के कारण 12 जुलाई को बाढ़ आ गई थी। जाखल के बाद, टोहाना, कुलां, रतिया व फतेहाबाद में बाढ़ ने प्रचंड रूप दिखाया था। मानसून सीजन को देखते हुए वन विभाग ने सभी गांवों व सड़कों पर चार जून से पौधरोपण कार्य शुरू कर दिया गया था। विभाग की ओर से इस साल सात लाख 20 हजार पौधों को लगाया जाना था। इनमें करीब दो लाख पौधे बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में भी लगाए गए थे। लेकिन फतेहाबाद में आई बाढ़ के कारण इन गांवों में सात से आठ फुट तक पानी आ गया और नहर किनारों से लेकर, सड़कों व खेतों में लगाए गए पौधे पानी के साथ बह गए।
विज्ञापन


बाढ़ग्रस्त इलाकों में लगे थे, इतने पौधे
फतेहाबाद में जाखल, रतिया, टोहाना व फतेहाबाद क्षेत्र में किसानों ने अपने खेतों में एक लाख 50 हजार सफेदे व 50 हजार अन्य छायेदार पौधे लगाए थे, जो बाढ़ के कारण बह गए। सफेदे के दो-दो फुट के लगाए गए पौधे भी पूरी तरह से जलमग्न हो गए। बाढ़ के कारण जिले में 118 गांव प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट
जिले में आई बाढ़ के कारण इस बार बाढ़ ग्रस्त गांवों में दो लाख पौधे बह गए हैं। इनकी जगह अन्य पौधे लगाने के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है। आगे सर्दी का मौसम है तो पौधे नहीं लगाए जा सकते। फरवरी माह में ही पौधे लगाने का कार्य आरंभ किया जाएगा, क्योंकि सर्दी में पौधे पनप नहीं पाते हैं।


-राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed