{"_id":"6a9afb44409d4776d6028d0c","slug":"issues-regarding-water-and-toilets-persist-at-the-e-disha-kendra-even-after-inspection-fatehabad-news-c-21-hsr1019-944630-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: निरीक्षण के बाद भी ई-दिशा केंद्र में पानी और शौचालय की समस्या बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: निरीक्षण के बाद भी ई-दिशा केंद्र में पानी और शौचालय की समस्या बरकरार
Fri, 04 Sep 2026 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। ई-दिशा केंद्र के शौचालय में पड़ा कूड़ा। संवाद
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय स्थित ई-दिशा केंद्र में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती के निरीक्षण के बाद भी आमजन को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। पूरे परिसर में सिर्फ एक वाटर कूलर है। शौचालय की सफाई व्यवस्था भी बदहाल है।
ई-दिशा केंद्र में रोजाना सैकड़ों लोग सरकारी सेवाओं से जुड़े कार्य करवाने पहुंचते हैं। यहां वाहन पंजीकरण, चालान, ड्राइविंग लाइसेंस, सीएम विंडो, पुलिस में गुम सामान की रिपोर्ट, रजिस्ट्री, इंतकाल, फर्द और जमीन पर लोन चढ़ाने व उतारने जैसे कार्य होते हैं।
केंद्र दो हिस्सों में बंटा है। एक हिस्से में वाहनों के पंजीकरण, चालान, ड्राइविंग लाइसेंस और सीएम विंडो से जुड़े कार्य होते हैं। दूसरे हिस्से में रजिस्ट्री और जमीन संबंधी काम होते हैं। दोनों हिस्सों में आने वाले लोगों के लिए मेन गेट पर सिर्फ एक वाटर कूलर है।
विज्ञापन
गर्मी में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। सरकारी काम में कई घंटे लगने से परेशानी और बढ़ जाती है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग भी यहां लंबे समय तक इंतजार करते हैं।
उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने समय-समय पर केंद्र का निरीक्षण किया है। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश भी दिए थे। इसके बाद भी मूलभूत सुविधाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। लोगों में इसे लेकर रोष है।
-- -- -- -- -- -- -
पूरे परिसर में सिर्फ एक ही वाटर कूलर
ई-दिशा केंद्र के दोनों हिस्सों में आने वाले लोगों के लिए सिर्फ मेन गेट पर एक वाटर कूलर लगा है। गर्मी में यह व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। लोगों का कहना है कि सरकारी काम में कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होना जरूरी है। लोगों को पानी के लिए दूसरे हिस्से में जाना पड़ता है। प्रशासन को परिसर में पर्याप्त वाटर कूलर लगाने चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -
शौचालय में सफाई व्यवस्था बदहाल
ई-दिशा केंद्र का शौचालय भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। दूर-दराज से आने वाले लोगों को काम पूरा होने तक कई घंटे रुकना पड़ता है। शौचालय की सफाई नियमित नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बुजुर्गों को होती है। केंद्र में आए महेंद्र, बिट्टू, कमल, रामेश्वर और देवेंद्र ने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर मूलभूत सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है।
-- --
मुख्य गेट पर पीने के पानी के लिए वाटर कूलर लगा हुआ है। प्रशासन की ओर से शौचालय की सफाई नियमित करवाई जाती है।
- राजेश कुमार, एसडीएम फतेहाबाद।