{"_id":"6fe2d00d38e39b400d5cee081982436f","slug":"issue-of-second-marriege-charged-against-husband-second-wife-and-3-more-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन कर दूसरी शादी करने का मामला... पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन कर दूसरी शादी करने का मामला... पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Wed, 02 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली पत्नी ने शिकायत देकर मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
जिसके बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। टोहाना पुलिस ने पति गुरविंद्र पाल, ससुर गुरदेव व गुरविंद्र पाल की दूसरी पत्नी खुशविंद्र निवासी ललौदा और कृष्ण निवासी लहरियां, महोम्मद अली निवासी मूनक, व गुरमुख सिंह निवासी अयाल्की के खिलाफ धारा 498(1), 494, 506, 420, 342 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। गुरविंद्र पाल की पहली पत्नी सुखविंद्र ने आरोप लगाया कि उसके पति गुरविंद्र पाल ने उसे बिना बताए धर्मपरिवर्तन कर मुस्लिम बनकर लड़की से शादी कर ली।
उसने कड़ा विरोध किया तो उसके पति ने उसको अपने कमरे में बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। इस षडयंत्र में उक्त सभी लोग शामिल हैं।
मालूम हो कि गुरविंद्र पाल ने धर्मपरिवर्तन कर मुस्लिम लड़की से शादी कर ली थी। कई सिखों ने इसका विरोध भी जताया था। गुरविन्द्रपाल ने पुलिस के सामने पेश होकर कहा था कि वह दूसरी पत्नी को साथ रखेगा लेकिन उससे संतान नहीं करेगा।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर डीएसपी के पास कई बार पंचायत भी हुई लेकिन समझौता नहीं हुआ। अब पीड़ित महिला ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।