फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Investigation of fake disability certificate case started

फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र मामले की जांच शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Investigation of fake disability certificate case started
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र के मेडिकल कैंप में बनाए गए हेल्प डेस्क पर जा? - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दिव्यांग प्रमाणपत्र को लेकर हुए फर्जीवाड़ा की जांच शुरू कर दी है। टीम ने सिविल सर्जन कार्यालय से रिकॉर्ड के साथ ही कमेटी की जांच रिपोर्ट भी कब्जे में ली है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम अपने स्तर पर भी इस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन

बता दें कि फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र का मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने छह डॉक्टरों की कमेटी गठित की थी। करीब एक माह में कमेटी ने जांच पूरी की है। सोमवार को कमेटी ने मामले की जांच रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंपी। रिपोर्ट के मुताबिक 842 दिव्यांग प्रमाण-पत्र संदिग्ध मिले और 80 फर्जी मिले हैं। संदिग्ध मिले दिव्यांग प्रमाणपत्र का सिविल सर्जन कार्यालय में कोई रिकॉर्ड ही नहीं है। वर्ष 2018 से अब तक बने दिव्यांग प्रमाण पत्रों की कमेटी ने जांच की है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में लगा कैंप, बेहतर की गई व्यवस्था
दिव्यांग प्रमाण-पत्र को लेकर नागरिक अस्पताल में मेडिकल कैंप लगा। सिविल सर्जन के आदेश के बाद बुधवार को भी मेडिकल कैंप में व्यवस्था बेहतर रही। मेडिकल कैंप में आए दिव्यांगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई और हेल्प डेस्क भी बनाया गया। वहीं, अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में धरना दे रहे दिव्यांगों को धरना खत्म करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माने और लिखित में आश्वासन देने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र को लेकर सीएम फ्लाइंग ने रिकॉर्ड मांगा है, जो कि उन्हें दिया जा रहा है। जांच कमेटी दो दिन पहले मामले में रिपोर्ट भी दे चुकी है।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed