फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Inter state bike thief gang busted

अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

Mon, 15 Jun 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Inter state bike thief gang busted
पुलिस गिरफत में दोनों आरोपी। - फोटो : Fatehabad
सीआईए टोहाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय मोटरसाइकिल गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में हरियाणा और पंजाब में कई बाइक चोरी की वारदातों को स्वीकारा है। तीनों आरोपियों से पुलिस ने अलग-अलग जगहों से चोरी की 7 मोटरसाइकिले बरामद की है। आरोपियों की पहचान जगबीर निवासी ढ़ाणी बिंजा लांबा, अमनदीप व तरसेम निवासी हमीरगढ़ (पंजाब) के रूप में बताई है। डीएसपी उमेद सिंह और सीआईए प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सीआईए टीम ने 12 जून को गश्त के दौरान आरोपी जगबीर सिंह को एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित वाल्मीकि चौक से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उक्त आरोपी का रिमांड लेकर पूछताछ की तो उसने बताया की यह बाइक अमनदीप व तरसेम से 15 हजार रुपये में खरीदी थी। जिस पर पुलिस ने अमनदीप और तरसेम को हमीरगढ़ (पंजाब) से गिरफ्तार कर कोर्ट से एक दिन के लिए रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान दोनों आरोपियो ने चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद करवाई। पुलिस के अनुसार आरोपी तरसेम ने दो बाइक मुनक रोड पर बने ढ़ाबे से तथा आरोपी अमनदीप ने एक बुलेट मोटरसाइकिल सहित चार बाइक अपने घर हमीरगढ़ (पंजाब) से बरामद करवाई। पुलिस ने आरोपी जगबीर को बेची गई बाइक के उनसे 6 हजार रुपये भी बरामद किए। डीएसपी और सीआईए प्रभारी ने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलों को पुलिस ने कब्जे मे लेकर बाइक चोरी के दर्ज मामलों बारे जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed