{"_id":"68d42e85be5880fdc20fcc69","slug":"instructions-for-appointing-booth-level-agents-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-140902-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने के निर्देश
Wed, 24 Sep 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय में ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण करते उपायुक्त अधिकारी डॉ. विवेक भारती। स्रोत : सूचना
फतेहाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में बुधवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बूथ लेवल एजेंट (बीएलए एक व दो) नियुक्त करने तथा मतदाता सूची से संबंधित अन्य विषयों पर विचार विमर्श करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि वह भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों अनुसार प्रत्येक मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल अपने अध्यक्ष या सचिव या किसी अन्य पदाधिकारी के माध्यम से एक या अधिक जिला प्रतिनिधियों को बूथ स्तरीय एजेंट नियुक्त करने के लिए फॉर्म आईडी बीएलए-1 में अधिकृत करवाएं। राजनीतिक दल का बीएलए 1 प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए फॉर्म आईडी बीएलए 2 में बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करेगा। बूथ लेवल एजेंट मतदाता सूची के संबंधित भाग में पंजीकृत मतदाता होना चाहिए। इसके लिए उसे नियुक्त किया गया है, क्योंकि यह अपेक्षा की जाती है कि बूथ लेवल एजेंट संशोधन अवधि के दौरान ड्राफ्ट रोल में प्रविष्टियों की जांच करेगा और मृत और स्थानांतरित मतदाताओं की प्रविष्टियों की भी पहचान करेगा। बैठक के दौरान सभी दलों को बीएलए 1 व बीएलए 2 नियुक्त करने के फार्म उपलब्ध करवाए गए
ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
बैठक के बाद उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक भारती ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लघु सचिवालय में बने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम की सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्द की लॉग बुक, ड्यूटी रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरा आदि की जांच की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ईवीएम वेयरहाउस की चेकिंग में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं।उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित अवधि के दौरान ईवीएम वेयरहाउस को खोलकर अंदर की स्थिति का जायजा लिया जाता है।