फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Instead of looting, now a case of ransom

लूटपाट की जगह अब फिरौती का बताया मामला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Instead of looting, now a case of ransom
रतिया। रतिया में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के संचालक हन्नी पर दो गाड़ियों में सवार होकर आए युवकों द्वारा हमला किए जाने की घटना लूटपाट की नहीं बल्कि फिरौती की मालूम हुई है। पुलिस ने घायल शोरूम मालिक पारस उर्फ हन्नी के बयान दर्ज किए हैं जिसमें आरोप है कि पांच लाख देने का दबाव बना रहे कुछ लोगों ने पैसे नहीं देने पर हमला किया। पुलिस ने पहचाने गए हमलावरों को नामजद करने सहित करीब 10 के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रतिया के टोहाना रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के मालिक पारस उर्फ हन्नी पर 14 फरवरी की रात देर शाम को दो गाड़ियों में सवार होकर आए कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला किया था। मामले में रतिया पुलिस ने घायल पारस के बयान दर्ज किए हैं। रतिया पुलिस को दिए बयानों में पारस ने बताया कि 14 फरवरी शाम को जब वह और उसके ताऊ का लड़का गौरव जिंदल दुकान को बंद करके घर की तरफ जाने वाले थे तो एक अल्टो कार और एक स्कोडा गाड़ी में राकेश, सुखी, गुरप्रीत, बब्बू, राजू व अन्य लोग हथियारों से लैस होकर आए उस पर हमला कर दिया। ताऊ का लड़का गौरव जिंदल जब बीच-बचाव करने आया तो उस पर भी हमला किया गया। इस दौरान भीड़ इकट्ठी होते देख हमलावर अपनी एक अल्टो कार को वहीं छोड़कर भाग गए जिसके बाद लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। घायल हन्नी उर्फ पारस जैन ने बताया कि 18 जनवरी को आरोपी गुरप्रीत का उसके पास फोन आया था कि उसकी दुकान पर काम बहुत अच्छा है इसलिए उसे पांच लाख रुपये दो और रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक फरवरी को गुरप्रीत व एक अन्य युवक उसके पास आए और दबाव डालकर पांच लाख रुपये मांगे और रुपये न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी। हन्नी उर्फ पारस जैन ने शक जताया कि रुपये न देने के कारण ही उस पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस ने पारस जैन के बयान पर उक्त नामजद आरोपियों सहित आधा दर्जन से अधिक आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ढाई लाख रुपये लूटने की बात बयानों में दर्ज नहीं करवाई
घटना वाले दिन घायल हन्नी उर्फ पारस जैन के परिजनों द्वारा मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया गया था कि हमलावर युवकों ने ढाई लाख रुपये छीन लिए हैं लेकिन पुलिस को दिए बयानों में घायल ने ढाई लाख रुपये लूटने की बात का कोई जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
हमले में घायल पारस जैन के बयानों के आधार पर हमला करने वाले युवकों गुरप्रीत, सुखी, राकेश, बब्बू , राजू व कुछ अन्य आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल द्वारा ढाई लाख रुपये लूटपाट की बात का कोई जिक्र बयान में नहीं दर्ज करवाया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है।
-रुपेश चौधरी, एसएचओ, शहर थाना, रतिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed