फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Independence Day celebrations in Fatehabad, parade and cultural programs enthralled the audience

Fatehabad News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट सेवा के लिए 37 को मिला सम्मान

Sat, 16 Aug 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 16 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrations in Fatehabad, parade and cultural programs enthralled the audience
फतेहाबाद। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। पुलिस लाइन में शुक्रवार को जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश के जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी तथा लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और ध्वजारोहण किया।
इसके बाद उन्होंने परेड की टुकड़ियों का निरीक्षण किया। परेड कमांडर डीएसपी जगदीश काजला के नेतृत्व में मार्चपास्ट किया और राष्ट्रध्वज को सलामी देतेे हुए मंच के सामने से गुजरी। इससे पहले मुख्य अतिथि गंगवा ने लघु सचिवालय समीप शहीदी स्मारक पर अमर वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित जन को नशा न करने की सामूहिक शपथ भी दिलाई। जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि को ध्वजारोहण व परेड का निरीक्षण करते हुए का स्मृति चिह्न देकर भी सम्मानित किया गया। समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के साथ साथ हरियाणवी, पंजाबी व देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने लेजियम, पीटी, डंबल शो और योग से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद परिवारों व उनके आश्रितों को सम्मानित किया। इसके अलावा मंत्री ने उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 37 अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
परेड में प्रथम पुरस्कार संयुक्त रूप से महिला पुलिस बल व पुरुष पुलिस बल, द्वितीय पुरस्कार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मताना के प्रजातंत्र के प्रहरी तथा तृतीय पुरस्कार एमएम कॉलेज एनसीसी कन्या वरिष्ठ डिवीजन ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन प्राध्यापक रमेश कुमार ने किया।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नताशा शर्मा, उपायुक्त मनदीप कौर, एसपी सिद्धांत जैन, पूर्व विधायक दुड़ाराम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, चेयरमैन प्रो. रविंद्र बलियाला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूलों के बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed