फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Incomplete connections of drinking water line, joints not made, supply left, road caved in

Fatehabad News: पेयजल लाइन के अधूरे कनेक्शन, नहीं जोड़े ज्वाइंट, छोड़ी सप्लाई, सड़क धंसी

Sat, 19 Apr 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 19 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Incomplete connections of drinking water line, joints not made, supply left, road caved in
फतेहाबाद में पेयजल पाइप लाइन मे टे​स्टिंग के दौरान दो गलियों में हुआ नुकसानसंवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर के हंस कॉलोनी में जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। एजेंसी के काम के बिना निरीक्षण किए अधिकारियों ने टेस्टिंग के लिए नई पाइप लाइन में पानी सप्लाई छोड़ दी। जिससे कई चौक में ज्वाइंट न जुड़े होने के कारण जलभराव हो गया और सड़क बैठ गई।
यही नहीं इंटरलॉकिंग गलियों में पानी के तेज बहाव के कारण सेप्टिक टैंक यानि कुईयों को भी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस बारे में शिकायत दी है। वहीं लापरवाही सामने आने के बाद अधिकारी और कर्मचारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग करीब 6 माह पहले शहर की अवैध से वैध हुई कॉलोनियों में नहरी पानी सप्लाई के लिए नई पेयजल पाइप लाइन बिछवा रहा है। ये करीब 8 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन

शहर के हंस कॉलोनी, हरनाम सिंह कॉलोनी, स्वामी नगर के अलावा क्षेत्र में पुरानी पाइपों को भी बदला जा रहा है। हंस कॉलोनी में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है लेकिन अधिकतर चौक में ज्वाइंट नहीं लगाए गए हैं। इसके अलावा घरों में पानी सप्लाई देने के लिए कनेक्शन का काम भी अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरसीसी रोड पर मकानों में नहीं किए कनेक्शन

जनस्वास्थ्य विभाग अवैध पानी कनेक्शनों को रोकने के लिए इस बार खुद कनेक्शन करके दे रहा है। हंस कॉलोनी में आरसीसी रोड पर बने मकानों के पानी कनेक्शन नहीं किए गए हैं लेकिन बावजूद इसके शुक्रवार को टेस्टिंग के लिए पानी सप्लाई छोड़ दी गई। इसके चलते कई जगहों पर ज्वाइंट खुल गए और कई जगहों पर ज्वाइंट न होने के चलते सड़क बैठ गई।

-

स्वामी नगर में भी बरती गई लापरवाही

स्वामी नगर में भी पिछले दिनों पाइप लाइन बिछाने के दौरान लापरवाही बरती गई थी। पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी से जमीन खोदते समय सेप्टिक टैंक तोड़ दिए गए थे। जिससे कई घरों को नुकसान पहुंचा था।

-

8 करोड़ का प्रोजेक्ट अधूरा

जनस्वास्थ्य विभाग ने करीब 6 माह पहले ये प्रोजेक्ट शुरू किया था। शहर के अशोक नगर में भी नहरी पानी सप्लाई देने के लिए पटवार भवन के पीछे बूस्टिंग स्टेशन बनाया गया है लेकिन इसका काम अधूरा है। इसके चलते अभी तक अशोक नगर में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। हालात ये है कि लोगों को ट्यूबवेल का पानी पीना पड़ रहा है।

-

हंस कॉलोनी में पाइप लाइन बिछाने का पूरा काम नहीं हुआ और इसके बावजूद सप्लाई छोड़ दी गई। कई जगहों पर कैप भी नहीं लगाई गई है। पानी के प्रेशर से सड़क बैठ गई और कुई को भी नुकसान हुआ है।

- मदन लाल, स्थानीय निवासी

-

हंस कॉलोनी में पाइप लाइन बिछा दी गई और इसके बाद अधिकारियों ने निरीक्षण नहीं किया और सप्लाई छुड़वा दी जबकि काम अधूरा है। जिससे कई जगहों पर पाइप लाइन लीकेज हो गई है और सड़क भी बैठ गई है। अधिकारियों को इस बारे में अवगत भी करवाया गया है।


- संजय रुखाया, पार्षद

-

पाइप लाइन बिछाई गई है, उसकी टेस्टिंग के लिए सप्लाई छोड़ी गई थी। अगर कहीं दिक्कत आई है तो उसका समाधान करवाया जा रहा है।

सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग

-

मामला मेरे संज्ञान में आया है। पाइप लाइन बिछाई गई है। उसके अंतिम छोर में कैप लगाई जाती है। जब टेस्टिंग की गई तो वह खुल गई। इसके कारण से दिक्कत आई है।

कर्णबीर, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed