फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Inceased water level in Ghaggar continue

घग्घर में जलस्तर का बढना जारी, फतेहाबाद के चांदपुरा में 10 हजार क्यूसिक से भी ज्यादा बह रहा है पानी

Tue, 14 Jul 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Inceased water level in Ghaggar continue
क्षेत्र से गुजर रही बरसाती नदी घग्घर में कई वर्षों बाद लगातार चौथे दिन भी जलस्तर में वृद्धि हो रही है। घग्घर में पानी का जलस्तर बढ़ने का कारण पंजाब व हिमाचल के ऊपरी क्षेत्र में बारिश का होना बताया जा रहा है। सोमवार को फतेहाबाद के चांदपुरा साइफन में पानी का बहाव 6600 क्यूसिक था जो मंगलवार सुबह 9600 व मंगलवार शाम को 10100 क्यूसिक दर्ज किया गया है। मालूम रहे कि चांदपुरा की क्षमता 20 हजार के करीब है।
विज्ञापन

हिमाचल की पहाड़ियों और पंजाब के ऊपरी क्षेत्रों तथा प्रदेश के अंबाला, यमुनानगर में बारिश होने से यहां लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम के अनुसार फतेहाबाद के चांदपुरा में सोमवार को 6600 क्यूसिक पानी का बहाव दर्ज किया। जबकि गुहला चीका का जलस्तर 15403 व खनौरी का 8150 क्यूसिक पानी का बहाव दर्ज किया गया। मंगलवार को चांदपुरा का जलस्तर 10100, खनौरी को 9200 व गुहला चीका का 16 हजार 940 क्यूसिक दर्ज किया गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारी दिन रात घग्घर पर गश्त कर रहे हैं। ग्रामीणों को भी ठीकरी पहरे के लिए अलर्ट कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने बाढ़ नियत्रंण कक्ष में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।
विज्ञापन

ऐसे बढ़ा जलस्तर
घग्घर नदी के साइफन चांदपुरा खनौरी गुहला चीका
शनिवार 1640 2200 3080
रविवार 1980 4050 6180
सोमवार 6600 8150 15403
मंगलवार 10100 9000 16940
घग्घर के चांदपुरा साइफन की क्षमता 20 हजार के करीब है। यहां का जलस्तर 14 हजार क्यूसिक तक पहुंचता है तो पानी का बहाव रंगोई नाले की तरफ हो जाता है। 5 से 7 हजार क्यूसिक पानी रंगोई नाले की तरफ चला जाता है। इसके बाद अगर बढ़ता है तो यहां घग्घर के कमजोर किनारे टूट जाते हैं या पानी रिस-रिस कर खेतों में आ जाता है। घग्घर के दोनों ओर किनारों में पानी आने से कुछ गांवों में पानी फैल जाता है जिसके बाद बाढ़ आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घग्घर के पानी पर जिला प्रशासन की पूरी निगाह है। आवश्यक सामान व उपकरण रखवा दिए गए हैं। सिंचाई विभाग ने अपने कंट्रोल रुम स्थापित कर रखे हैं। जिला स्तर पर भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिनमें 24 घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी रहती है। बाढ़ से जुड़े कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। हमारी सूचना के अनुसार पीछे से पानी का बहाव कम हो गया। बुधवार से यहां भी पानी का स्तर कम हो जाएगा। -डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, डीसी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed