{"_id":"66cfacfd4c35df16120a0ba7","slug":"in-volleyball-tohana-block-became-the-winner-and-fatehabad-block-became-the-runner-up-in-the-under-19-age-group-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-121527-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: वॉलीबाल में अंडर 19 आयु वर्ग में टोहाना ब्लॉक विजेता और फतेहाबाद ब्लॉक बना उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: वॉलीबाल में अंडर 19 आयु वर्ग में टोहाना ब्लॉक विजेता और फतेहाबाद ब्लॉक बना उपविजेता
Thu, 29 Aug 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 29 Aug 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल की टीम के साथ अतिथि गण।
भूना। न्यू सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को लड़कियों की जिलास्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में ब्लॉक में विजेता टीमों ने भाग लिया। लड़कियों की जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में अंडर-19 आयु वर्ग में टोहाना ब्लॉक की लड़कियां 21 अंक लेकर प्रथम स्थान पर रही। फतेहाबाद ब्लॉक की टीम को द्वितीय स्थान पर संतोष करना पड़ा।
वहीं, अंडर 17 आयु वर्ग में भट्टू कलां ब्लॉक की लड़कियां प्रथम व भूना ब्लॉक के आरोही मॉडल स्कूल डूल्ट की लड़कियां द्वितीय स्थान पर रही। अंडर 14 आयु वर्ग में भट्टू कलां की टीम प्रथम व फतेहाबाद की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के प्रबंध निदेशक अजय रेवड़ी व प्रिंसिपल नेहा रेवड़ी ने संयुक्त रूप से किया जबकि जिला संयोजक डीपी रामेश्वर दास मांगलौदा ने अध्यक्षता की। मंच संचालन सुरेंद्र खिचड़ ने किया। रेवड़ी ने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। किताबी शिक्षा के क्षेत्र में जहां परचम लहरा रही हैं, वहीं खेलों में भी ओलंपिक जैसे महाकुंभ में देश का नाम रोशन कर रही है। इस मौके पर डीपीई प्रीतम सिंह, वॉलीबाल कोच स्वाति, चंचल रानी, यशपाल सिंह, अमित पूनिया, जयप्रकाश, अमरचंद पूनिया, विजेंद्र पाल, कृष्ण कुमार, ममता रानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
फुटबाल प्रतियोगिता में ट्रायल के आधार पर हुआ खिलाड़ियों का चयन
राजकीय महाविद्यालय के फुटबाल मैदान में बुधवार को लड़कियों की जिलास्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग में भूना व फतेहाबाद ब्लॉक की दो टीम ही पहुंची। वहीं अंडर 17 आयु वर्ग में भट्टूकलां व टोहाना तथा भूना ब्लॉक और अंडर 19 वर्ग में फतेहाबाद व भूना ब्लॉक से लड़कियों की टीम शामिल हुईं। खेल इंचार्ज ने ट्रायल के आधार पर फुटबाल प्रतियोगिता का मुकाबला करवाया। जिन लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उन खिलाड़ियों का चयन किया गया।