{"_id":"62dd825c2ec8b76c37691b13","slug":"in-two-phases-3432-candidates-appeared-for-the-hcs-exam-fatehabad-news-hsr6375158166","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो चरणों में 3432 अभ्यर्थियों ने दी एचसीएस की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो चरणों में 3432 अभ्यर्थियों ने दी एचसीएस की परीक्षा
विज्ञापन
फतेहाबाद में एचसीएस परीक्षा को लेकर बायोमीट्रिक लेते हुए कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा लोक सेवा आयोग की एचसीएस प्री व एलाइड की लिखित परीक्षा जिला मुख्यालय के 23 केंद्रों पर हुई। परीक्षा को लेकर केंद्रों पर पूरी तरह से सख्ती रही हालांकि 25 फीसदी परीक्षार्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जिला मुख्यालय में 150 से 200 किलोमीटर दूर से परीक्षार्थी पहुंचे थे। दो शिफ्टों में 3432 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
उपायुक्त प्रदीप कुमार ने प्रात:कालीन और सायंकालीन सत्र में आयोजित परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने राजकीय बहुतनीकी संस्थान धांगड़, रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खारा खेड़ी, सीएमजी राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा, मनोहर मेमोरियल कॉलेज फतेहाबाद आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला मुख्यालय फतेहाबाद में परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी 150 से 200 किलोमीटर दूर से पहुंचे। पानीपत, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, करनाल, महेंद्रगढ़ आदि जिलों से परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। अधिकतर परीक्षार्थी अपने निजी वाहनों से आए तो कई एक दिन पहले ही परीक्षा को लेकर पहुंच गए थे और धर्मशालाओं व होटल में आकर रुके थे।
एचसीएस प्री में 25.38 फीसदी और एलाइड में 25.14 फीसदी रही हाजिरी
एचसीएस व एलाइड की लिखित परीक्षा के लिए जिले में 23 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। यह परीक्षा दो सत्रों में आयोजित हुई है। प्रातकालीन सत्र 10 बजे से 12 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र 3 बजे से लेकर 5 बजे तक रहा। सुबह आयोजित हुई एचसीएस प्री की परीक्षा में 6792 में से 1724 परीक्षार्थी पहुंचे 5068 अनुपस्थित रहे और शाम के सत्र में हुई एलाइड की परीक्षा में 1708 परीक्षार्थी पहुंचे और 5084 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
परीक्षा को लेकर लगाए गए सीसीटीवी और जैमर
परीक्षा को लेकर केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए थे, इसके अलावा जैमर भी लगाए गए। प्रवेश के दौरान भी टीमों ने जांच की। इसके अलावा बायोमेट्रिक डाटा भी लिया गया। उपायुक्त प्रदीप कुमार ने परीक्षा केंद्रों में गहनता से जांच करते हुए हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा लगवाए गए सीसीटीवी और जैमर की सही वर्किंग की जांच की और इस बारे केंद्र अधीक्षकों से भी जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व जैमर का कार्य देख रहे कर्मचारियों के भी पहचान पत्रों की जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए और कहा कि बिना पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति का परीक्षा केंद्र में प्रवेश न हो। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट-सह-फ्लाइंग स्कवॉयड अधिकारी एवं नगराधीश सुरेश कुमार, एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह, एसडीएम राजेश कुमार, आरटीए सचिव संजय बिश्नोई, परीक्षा कोआर्डिनेटर एवं जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।
इन केंद्रों पर हुई परीक्षा
जिला मुख्यालय में गांधी विद्या मंदिर स्कूल, सेंट जोफ स्कूल भट्टू रोड भोड़िया खेड़ा, शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टू रोड भोड़िया खेड़ा, मनोहर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सीनियर सेकेंडरी स्कूल मॉडल टाउन फतेहाबाद, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद, माउंट लिटेरा सिरसा रोड दरियापुर, एमएसडी स्प्रिंबेल्स पब्लिक स्कूल बीघड़ रोड, पॉयनियर कॉन्वेंट स्कूल बीघड़ रोड, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन, डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल मताना रोड, स्कॉलर्स कॉन्वेंट स्कूल भूना रोड, बाल वाटिका पब्लिक स्कूल हिसार रोड, रॉयल इंटरनेशनल स्कूल खारा खेड़ी, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में एक-एक परीक्षा केंद्र तथा सीएमजी राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा, मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज, क्रिसेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन खैराती खेड़ा रोड, सेठ बदरी प्रसाद डीएवी सेंचरी पब्लिक स्कूल बीघड़ रोड फतेहाबाद में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
सामान जमा करवाने के लिए चुकाने पड़े 40 रुपये
परीक्षा केंद्रों के अंदर बैग ले जाने की अनुमति नहीं थी और न ही जमा करने की व्यवस्था की गई। इसके चलते परीक्षार्थियों को दुकानों पर बैग और मोबाइल व अन्य सामान जमा करवाना पड़ा। दुकानदार 40 रुपये लेकर सामान जमा कर रहे थे।

फतेहाबाद में एचसीएस परीक्षा को लेकर सीटिंग प्लान देखती हुई परीक्षार्थी।- फोटो : Fatehabad