फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In the state level Kho-Kho competition, the team of Hisar among girls and Sonipat among boys was the winner.

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में लड़कियों में हिसार व लड़कों में सोनीपत की टीम रही विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
In the state level Kho-Kho competition, the team of Hisar among girls and Sonipat among boys was the winner.
गांव समैन में खो-खो के फाइनल मुकाबले में भाग लेते खिलाड़ी। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। गांव समैन के राजीव गांधी खेल परिसर में हरियाणा एमच्योर खो-खो एसोसिएशन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल में लड़कों के मुकाबले में सोनीपत की टीम ने पहला व हिसार की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के मुकाबले में हिसार की टीम ने प्रथम व फतेहाबाद की टीम ने दूसरा स्थान पाया। समापन समारोह में एसोसिएशन की प्रधान रानी तिवारी ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कोच डीपीई डॉ. बलबीर सिंह भारी ने बताया कि रविवार को फाइनल मुकाबले हुए। लड़कियों के फाइनल मुकाबले में हिसार की टीम ने फतेहाबाद की टीम को चार अंकों से हराया। लड़कों के फाइनल मुकाबले में सोनीपत की टीम ने हिसार की टीम को तीन अंकों से हराकर जीत हासिल की। फतेहाबाद व सोनीपत की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

बिठमड़ा के खिलाड़ियों का रहा शानदार प्रदर्शन
प्रतियोगिता में हिसार के गांव बिठमड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रर्दशन रहा। हिसार की लड़कों की टीम में 12 में से सात जबकि लड़कियों की 12 में से छह खिलाड़ी बिठमड़ा के डीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी हैं। एसोसिएशन के जिला सचिव अशोक गिल ने मुख्य अतिथि रानी तिवारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed