{"_id":"c3b63fb60ef91695bf6a3482fa954d66","slug":"in-road-accident-brother-expire-and-sister-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांगड़ में कैंटर ने मारी टक्कर, भाई की मौत, बहन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांगड़ में कैंटर ने मारी टक्कर, भाई की मौत, बहन गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बहन की 15 दिन पहले ही शादी हुई थी। भाई उसे ससुराल से मायके लेकर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कैंटर चालक मौके से फरार बताया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव लुहारी तहसील हांसी जिला हिसार निवासी 22 वर्षीय प्रदीप पुत्र सुंदर दास अपनी बहन को ससुराल से लेकर जा रहा था। जिसका विवाह 15 दिन पहले ही सिरसा में हुआ था।
ले जाने के दौरान गांव धांगड के पास सामने से आ रहे कैंटर ने ओवरटेक करने के चक्कर में मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रदीप तथा उसकी बहन दूर जा गिरे। हादसे में दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
जिन्हें तुरंत अग्रोहा ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया जबकि बहन की हालत अभी गंभीर बताई गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी।