फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In child welfare committee, former MLA's daughter-in-law became chairperson and district president's wife became member

Fatehabad News: बाल कल्याण समिति में पूर्व विधायक की बहू चेयरपर्सन तो जिलाध्यक्ष की पत्नी बनी सदस्य

Tue, 19 Aug 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 19 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
In child welfare committee, former MLA's daughter-in-law became chairperson and district president's wife became member
फतेहाबाद। सरकार ने जिला बाल कल्याण समिति के पदों पर नियुक्तियां की है। जिसमें भाजपा पदाधिकारियों के रिश्तेदारों को त्वज्जो दी गई है। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेत्री स्वतंत्रबाला चौधरी की पुत्रवधू एडवोकेट चारू चौधरी को चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा नेत्री नीलम रानी पत्नी प्रवीन मेहता, फतेहाबाद के भट्टू रोड निवासी सुधा रानी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा की पत्नी अनीता जोड़ा व चेयरमैन वेद फूलां के रिश्तेदार सतबीर सिंह को सदस्य नियुक्त किया है। इसके अलावा जुनाइल जस्टिस बोर्ड में सेक्टर तीन निवासी आरएसएस नेता बजरंग लाल की पत्नी बीसपति और आरके कॉलोनी निवासी चेयरमैन भारतभूषण मिढा की पत्नी सुमन बाला को सदस्य नियुक्त किया है।
विज्ञापन


-

ढाई साल बाद हुई हैं नई नियुक्तियां

जिला बाल कल्याण समिति में चेयरमैन और सदस्यों की नियुक्ति तीन साल के लिए होती है। कार्यकाल करीब ढाई साल पहले खत्म हो गया था लेकिन इसे ही आगे बढ़ा दिया गया था। बाल कल्याण समिति में अनीता जोड़ा और सतबीर सिंह को दोबारा मौका मिला है। इसके अलावा जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की सदस्य बनी बीसपति और सुमनबाला पहले बाल बाल कल्याण समिति में सदस्य रह चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed