{"_id":"65a177be167eb9d9ed07faba","slug":"in-canada-a-retired-soldier-was-cheated-of-rs-16-lakh-by-pretending-to-be-a-lawyer-in-the-name-of-helping-his-nephew-by-telling-about-his-nephews-accident-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-11235-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कनाडा में भतीजे का एक्सीडेंट बता वकील बन मदद के नाम पर रिटायर्ड फौजी से ठगे 16 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कनाडा में भतीजे का एक्सीडेंट बता वकील बन मदद के नाम पर रिटायर्ड फौजी से ठगे 16 लाख रुपये
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव अहलीसदर के 80 वर्षीय रिटायर्ड फौजी को फोन करके कनाडा में भतीजे का एक्सीडेंट होने और उसे पुलिस द्वारा पकड़ लेने पर मदद करने के नाम पर वकील बन 16 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। मामले को लेकर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के आरोप में मामला दर्ज किया है। पीड़ित ने सितंबर में ऑनलाइन मामला दर्ज करवाया था।
पुलिस को दी शिकायत में 80 वर्षीय गांव अहलीसदर निवासी जसबीर ने बताया कि वह फौज से रिटायर्ड है। उसके साले बिरसा सिंह का बेटा हैप्पी 10 साल से कनाडा में रहता है। उसके पास 22 जनवरी 2023 को व्हाट्सअप नंबर पर कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा कि वह हैप्पी बोल रहा है और उसका भारत का नंबर बंद हो गया है। 24 जनवरी को उसके पास फिर फोन आया और कहा कि हैप्पी बोल रहा हूं। उसने कहा कि दोस्त की पार्टी थी लेकिन वह नहीं गया और वह उसके घर गाड़ी लेकर आ गए। जब गाड़ी से जा रहे थे तो सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें एक अंग्रेज और उसकी पत्नी व बच्चे को चोट लगी है। गाड़ी और दोस्त को पुलिस ले गई। वह वकील के पास गया। इसके बाद वकील ने उसे फोन किया और कहा कि तेरे लड़के हैप्पी को पुलिस से छुड़वाना है तो बैंक खाता में दो लाख रुपये डाल दो। इसके बाद उसने दो लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद वकील का फिर फोन आया और कहा कि पुलिस मान नहीं रही है और पांच लाख रुपये देने पड़ेंगे। इसके बाद फिर वकील का फोन आया कि पुलिस तो मान गई लेकिन जिसे चोट लगी है वह 10 लाख रुपये मांग रहे हैं लेकिन पांच लाख रुपये दे दो। इसके बाद उसने पांच लाख रुपये दे दिए। इसके बाद फिर वकील का फोन आया कि राजीनामा हो चुका है लेकिन जज साहब नहीं मान रहे इसलिए चार लाख रुपये दे दीजिए। इसके बाद उसने चार लाख रुपये और दे दिए। 27 जनवरी को फिर वकील का फोन आया कि पुलिस ने आपके लड़के हैप्पी को छोड़ दिया और बात कर सकते हैं। इसके बाद जब उन्होंने हैप्पी से बात की तो उसने कहा कि कोई रुपये नहीं मांगे हैं और आपके साथ ठगी हुई है। इसके बाद उसने 18 सितंबर 2023 को शिकायत ऑनलाइन करवा दी। फिलहाल साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।