फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In a few days media will also say, there used to be one INLD: Ajay Chautala

थोड़े दिन में मीडिया भी कहेगी, एक होती थी इनेलो: अजय चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
In a few days media will also say, there used to be one INLD: Ajay Chautala
थोड़े दिन में मीडिया भी कहेगी, एक होती थी इनेलो : अजय चौटाला
विज्ञापन

रतिया हलके के दौरे पर रहे जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद/रतिया। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. अजय सिंह चौटाला का कहना है कि थोड़े दिन बाद मीडिया भी कहेगी कि एक होती थी इनेलो। जिस पार्टी के पास 23 प्रतिशत वोट थे, 20 विधायक थे और नेता प्रतिपक्ष का पद था, वह पार्टी एक सीट पर सिमट कर रह गई है। वहीं, चुनाव से 10 महीने पहले बनी पार्टी जजपा 10 सीटों पर जीतकर अब सरकार में भागीदारी कर रही है। डॉ. अजय चौटाला सोमवार को रतिया हलके के गांवों में जनसंपर्क अभियान के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने रतिया विधानसभा क्षेत्र के गांव भोडियाखेड़ा, मानावाली, रजाबाद, ढाणी छतरियां, हिजरावा कलां आदि गांवों का दौरा किया।
दो साल से लोग में नहीं जा सके, इसलिए अब चलाया अभियान
चौटाला ने कहा कि पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान भी चला रहे हैं ताकि संगठन को और प्रभावी बनाया जा सके। पहले किसान आंदोलन व कोविड-19 के चलते लोगों में नहीं जा सके थे। अब लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा।
विज्ञापन

किसी भी बुजुर्ग की नहीं कटेगी पेंशन
डॉ. चौटाला ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार लगातार जनकल्याण के कार्यों में लगी हुई है। बुढ़ापा पेंशन काटने के बयान पर डॉ. अजय चौटाला ने कहा कि किसी भी बुजुर्ग की पेंशन नहीं काटी जाएगी। सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में दुष्यंत चौटाला जनता से किए हुए वायदों को पूरा करवा रहे हैं। प्रदेश के युवाओं के प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में 75 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। महिलाओं की पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इस मौके पर कुलजीत कुलड़िया, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, डॉ. वीरेंद्र सिवाच, विजेंद्र साहू, राकेश सिहाग, संदीप समैण, अजय संधू, मंजू बाजीगर, प्रवक्ता कुलदीप सैनी, पवन चुघ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed