{"_id":"68e2949870c8f79d910ea4b2","slug":"improvements-in-the-police-personnels-residential-colony-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-141561-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिस कर्मचारियों की रिहायशी कॉलोनी में सुधरीं व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिस कर्मचारियों की रिहायशी कॉलोनी में सुधरीं व्यवस्थाएं
Sun, 05 Oct 2025 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस लाइन स्थित रिहायशी कॉलोनी में अभूतपूर्व सुधार किए गए हैं। पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद और स्वच्छता के क्षेत्र में कई सकारात्मक पहल की गई है। एसपी सिद्धांत जैन ने स्वयं निरीक्षण कर कांटेदार झाड़ियों व गंदगी को हटवाया। इससे कॉलोनी का वातावरण और अधिक सुरक्षित और स्वच्छ हुआ है
बच्चों के लिए कॉलोनी में सुरक्षित और आधुनिक पार्क बनाए गए हैं। जहां वे साफ-सुथरे वातावरण में खेलकर शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त हो रहे हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई है जहां बच्चे नई किताबें पढ़कर ज्ञानवर्धन कर रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी बड़ा कदम उठाते हुए हर मंगलवार को कॉलोनी में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जांच की सुविधा शुरू की गई है।
रिहायशी क्षेत्र में साफ-सफाई, टूटी सड़कों की मरम्मत और जलापूर्ति व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का भी गठन किया है। जिसमें प्रधान उपनिरीक्षक सुमित कुमार, सहायक उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह, महिला सहायक उपनिरीक्षक चन्द्र कांता, महिला प्रधान सिपाही कृष्णा, प्रधान सिपाही विनोद कुमार, सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार, योगेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक राकेश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक वेदप्रकाश आदि को आरडब्लूए सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
एसपी सिद्धांत जैन का कहना है कि ये प्रयास पुलिस बल को आत्मबल प्रदान कर रहर है। जहां पुलिस परिवार खुशहाल होता है, वहां समाज भी सुरक्षित होता है।