Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   immortal story of 14 freedom fighters of village Dhangar of Fatehabad

Haryana: फतेहाबाद के गांव धांगड़ के 14 स्वतंत्रता सेनानियों की अमर गाथा, तीन मुल्तान व 11 लाहौर जेल में रहे

Wed, 14 Aug 2024 01:51 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 14 Aug 2024 01:51 PM IST
सार

फतेहाबाद के गांव धांगड़ के बुजुर्ग छबीलदास बताते हैं कि इन 14 शूरवीरों के संघर्ष की कहानियां आज भी जब सुनते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उनका संघर्ष व त्याग नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देता रहे, इसलिए उन सभी के नाम गांव धांगड़ के गौरव पट्ट पर अंकित करवाए गए हैं।

विज्ञापन
immortal story of 14 freedom fighters of village Dhangar of Fatehabad
गांव धांगड़ के स्वतंत्रता सेनानी - फोटो : संवाद

विस्तार

कभी हिसार जिले का ही हिस्सा रहे फतेहाबाद का आजादी के आंदोलन में अहम योगदान रहा है। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव धांगड़ से ही 14 स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की ऐसी जंग लड़ी कि सदा के लिए अमर हो गए। इन 14 सेनानियों ने पहले वर्ष 1931-32 के सिविल नारमानी और नमक सत्याग्रह तथा बाद में 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेकर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर किया। स्वतंत्रता के इन प्रहरियों ने देश की आजादी के लिए जेल भी काटी। उनका संघर्ष व त्याग नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देता रहे, इसलिए उन सभी के नाम गांव धांगड़ के गौरव पट्ट पर अंकित करवाए गए हैं।

विज्ञापन


गांव धांगड़ के बुजुर्ग छबीलदास बताते हैं कि इन 14 शूरवीरों के संघर्ष की कहानियां आज भी जब सुनते हैं तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं। उन आंदोलनकारियों ने अलग-अलग समय पर जेल काटी। इसके बावजूद संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ा। गांव के स्वतंत्रता सेनानियों में गणपत काजला, ताराचंद सेठी, बगड़ावत, नत्थूराम तरड़, हरीराम भादू, धनाराम, रणजीत, हरलाल, सहीराम, पोकर राम, प्रेम नारायण, बीरबल भादू, शिवलाल व रामरतन पूनियां शामिल रहे। इनमें से नत्थूराम तरड़, गणपत काजला व बगड़ावत मुल्तान जेल में रहे जबकि बाकी अन्य लाहौर जेल में कैद रहे थे। सजा पूरी करने के बाद भी इनका संघर्ष जारी रहा।

विज्ञापन
Trending Videos

सूझबूझ से 8 किसानों की फांसी की सजा माफ करवाई

बुजुर्ग बताते हैं कि गांव धांगड़ के स्वतंत्रता सेनानियों ने अन्याय का डटकर मुकाबला किया था। अपनी सूझबूझ से गांव के स्वतंत्रता सेनानियों ने कानूनी लड़ाई लड़कर अंग्रेजों के राज में आठ किसानों की फांसी और एक नाबालिग की उम्रकैद की सजा खत्म करवाई थी।

विज्ञापन

स्वामी आत्मानंद का भी रहा योगदान

धांगड़ गांव की सरपंच सुनीला कुमारी ने बताया कि आजादी के आंदोलन में हिसार जिले के तीन संन्यासी बहुत चर्चित हुए थे। इन संन्यासियों में स्वामी आत्मानंद, स्वामी ब्रह्मानंद व स्वामी बेधड़क थे। तीनों ही संन्यासी अपने-अपने तरीके से उनका सहयोग करते रहे। तब फतेहाबाद जिला हिसार का ही हिस्सा था। उनमें से स्वामी आत्मानंद की याद में आज भी धांगड़ में समाधि बनी हुई है। स्वामी आत्मानंद का नाम सक्रिय व प्रमुख कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में प्रसिद्ध था।

वर्ष 1921 में असहयोग आंदोलन में महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में आत्मानंद सक्रिय हुए थे। इसके बाद लगातार अपना योगदान देते रहे। वर्ष 1931 में वह देशभक्त स्वामी केशवानंद के जत्थे में गिरफ्तार हो गए। अदालत ने स्वामी आत्मानंद को एक साल की सख्त कैद की सजा दी थी। बाद में उन्हें गांधी-इर्विन समझौता के तहत सजा पूरी होने से पूर्व रिहा कर दिया गया था। इसके बाद भी वह आजादी के आंदोलन में सक्रिय रहे थे। गांव धांगड़ के 14 स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के आंदोलन में भाग लिया। यह गांव के लिए गौरव की बात है। इन सेनानियों की गाथा सुनने से युवा पीढ़ी में देशभक्ति का जज्बा बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed