फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Illegal hoardings started coming up again in the city, shopkeepers started encroaching

Fatehabad News: शहर में फिर लगने लगे अवैध होर्डिंग, दुकानदार अतिक्रमण करने में जुटे

Mon, 15 Apr 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 15 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Illegal hoardings started coming up again in the city, shopkeepers started encroaching
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर में एक बार फिर से अवैध होर्डिंग लगने शुरू हो गए हैं। अवैध होर्डिंग कहीं और नहीं बल्कि नगर परिषद कार्यालय से मात्र 100 मीटर दूरी पर लालबत्ती चौक पर लगाए जा रहे हैं। नगर परिषद अधिकारी से लेकर कर्मचारी कार्रवाई करने से पीछे हट रहे हैं।
नगर परिषद के ढुलमुल रवैया से अतिक्रमण भी एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। हालात ये है कि शहर के हिसार-सिरसा रोड पर दुकानदार 10 से 15 फुट तक अतिक्रमण करने में जुटे हैं। नगर परिषद द्वारा लंबे समय से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तक नहीं चलाया गया है। इसके चलते शाम के समय लोगों का पैदल गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। शहर के थाना रोड, हंस मार्केट, चार मरला कॉलोनी-हिसार-सिरसा रोड पर मुख्य रूप से दुकानदारों ने कई-कई फुट तक सामान रखकर कब्जा किया हुआ है।
विज्ञापन


तय जगह पर नहीं लगाए जा रहे हैं होर्डिंग
नगर परिषद द्वारा शहर में होर्डिंग लगाने के लिए 19 जगह तय की हुई है। नगर निकाय के नियम अनुसार फीस भरने के बाद संबंधित साइट पर बैनर लगाया जा सकता है। अलग-अलग साइट की कलेक्टर रेट के मुताबिक फीस तय की गई है। सख्ती न होने के कारण लोग अवैध होर्डिंग लगा रहे हैं। लालबत्ती चौक पर स्कूलों व अन्य कंपनियों द्वारा होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह जगह की गई है तय
- पपीहा पार्क जगह नंबर 1
- पपीहा पार्क जगह नंबर 2
- पपीहा पार्क जगह नंबर 3
- पपीहा पार्क जगह नंबर 4
- पुराना बस स्टैंड जगह नंबर 1
- पुराना बस स्टैंड जगह नंबर 2
- लालबत्ती जगह नंबर 1
- लालबत्ती जगह नंबर 2
- लालबत्ती जगह नंबर 3
- लालबत्ती जगह नंबर 4
- सेक्टर 8 जगह नंबर 1
- सेक्टर 8 जगह नंबर 2
- फव्वारा चौक जगह नंबर 1
- फव्वारा चौक जगह नंबर 2
- भट्टू रोड पर सिटी नर्सिंग होम के पास जगह नंबर 1
- भट्टू रोड पर सिटी नर्सिंग होम के पास जगह नंबर 2
- भूना रोड मोड जगह नंबर 1
- भूना रोड मोड जगह नंबर 2
- नया बस स्टैंड
नोट : कुछ साइट नगर परिषद द्वारा सरकारी बैनर के लिए रिजर्व भी रखी गई है

हंस मार्केट में शाम को नहीं होता है गुजरने को भी रास्ता
शहर के हंस मार्केट में दुकानदारों द्वारा खुद स्टॉल लगवा रखी हैं। यहां रेहड़ियां भी लगाई जा रही है। शाम के समय रेहड़ियों की संख्या बढ़ जाती है। इसके चलते यहां से लोगों का पैदल गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। शाम के समय आमतौर पर यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।


नगर परिषद द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान समय-समय पर चलाया जाता है। अगर कहीं अतिक्रमण हो रहा है तो उसे सोमवार को हटवाया जाएगा और अवैध होर्डिंग भी नहीं लगने देंगे। - राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed