फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If you find someone sleeping on the road at night, they will bring you a night shelter

रात को सड़क पर कोई सोया मिला तो पहुंचाएंगे रैन बसेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
If you find someone sleeping on the road at night, they will bring you a night shelter
फतेहाबाद। शहर में रात के समय सड़क पर खुले में कोई सोया मिलता है तो नगर परिषद के कर्मचारी उसे रैन बसेरा में पहुंचाएंगे। इसके लिए नप ने टीमें गठित कर दी है। ये टीमें रात के समय शहर में घूमेंगी और खुले में सोए हुए लोगों को रैन बसेरा में पहुंचाएंगी। अमर उजाला में रविवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से दरोगा रमेश कुमार, हीरालाल, ईश्वरदत्त और एसआई ओंकार व महेश की ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी रात के समय शहर में घूमेंगे और खुले में सोए हुए लोगों को बनाए गए रैन बसेरा में पहुंचाएंगे। इसके अलावा नप अधिकारियों ने अपने संपर्क सूत्र भी जारी कर दिए हैं। मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा का कहना है कि अगर किसी को रैन बसेरा में रुकने को लेकर दिक्कत आती है तो वह उनके मोबाइल नंबर 9068670080 और एसआई महेश के मोबाइल नंबर 9896414256 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed