हार्ट-स्टेंट में डॉक्टर ज्यादा वसूलें तो 180011255 पर करें शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी को दिल की बीमारी है और डॉक्टर ने हार्ट-स्टेंट डलवाने की सलाह दी है तो ये खबर आपके काम की है। केंद्र सरकार ने बीते दिनों हार्ट में डलने वाले स्टेंट की कीमतों में खासी गिरावट की थी। सरकार के नोटिफि केशन के बाद भी शहर के अस्पतालों में अब भी मनमानी की जा रही है। कई बड़े और नामी अस्पताल इन्हें दोगुनी-चौगुनी कीमत पर मरीजों को मुहैया करा रहे हैं। इस बारे में लोगों को जागरूक करने और आपसे डॉक्टर मनमाना दाम न ले पाएं इसलिए सरकार ने टोल फ्री नं. 1800111255 जारी किया है, ताकि आपकी शिकायत पर अमल हो सके और आपको हार्ट-स्टेंट सरकार के निर्धारित दाम पर मिल सके।
सरकार द्वारा तय कीमत से अधिक की कीमत पर स्टेंट बेचने वालों के खिलाफ ड्रग कंट्रोलर आपकी शिकायत के आधार पर ही कार्यवाही करेंगे।
पहले 80 हजार से 1 लाख थी कीमत, अब 60 फीसद तक गिरे दाम
हार्ट के स्टेंट डालने के लिए पहले निजी अस्पताल से 80 हजार से लेकर एक लाख तक वसूलते थे। कई बड़े और नामी अस्पतालों में तो ये रेट और भी बढ़ जाते थे। बता दें कि बीते दिनों केंद्र सरकार द्वारा हार्ट स्टेंट सहित कई ऐसे उपकरणों की कीमतों में कमी लाने का प्रस्ताव पारित किया था जिन्हें लाइफ सेविंग पार्ट्स कहा जाता है। सरकार की सख्ती के बाद अब हार्ट स्टेंट लगभग 10 हजार से 30-35 हजार तक में मिल रहा है। अस्पताल का खर्च अभी भी इससे अलग ही है। लेकिन इस बीच कई जगहों से सरकार को शिकायत गई कि निजी अस्पताल अभी भी अपने मनमाने रेट पर स्टेंट बेच रहे हैं तो हरकत में आई सरकार ने टोल फ्री नंबर 1800111255 जारी किया।
फतेहाबाद में औसतन 10 हजार से करीब लोग हार्ट की बीमारी से ग्रस्त
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद जिले की लगभग 10 लाख की आबादी में तकरीबन 10 हजार लोग हार्ट की किसी ना किसी बीमारी से जरूर ग्रस्त हैं। ऐसे में फतेहाबाद से अधिकतर मरीज दिल्ली, हिसार और गुड़गांव में जाकर ही इलाज करवाते हैं। ऐसे में फतेहाबाद से दिल्ली गए मरीजों के लिए ये टोल फ्री नंबर खासा महत्व का हो सकता है।
मुख्यालय से टोल फ्री नंबर जारी हुआ है। इन नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है अगर कोई अस्पताल या चिकित्सक उपभोक्ता से हार्ट स्टेंट के तय कीमत से अधिक रेट वसूल रहा हो तो। फतेहाबाद में विरले डॉक्टर ही यह करते हैं।
विजया राजे, ड्रग इंस्पेक्टर, फतेहाबाद ।