फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   i promise, never will drink wine

मैं नशे से तंग हूं, आज से छोड़ने का वादा करता हूं

Sat, 12 Dec 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sat, 12 Dec 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
कैंप में करीब 70 लोगों ने खुले तौर पर नशा छोड़ने की शपथ थी। इस अवसर पर प्रयास संस्था की ओर से संस्था के संयोजक धर्मेंद्र एवं महासचिव बृजभूषण मिड्डा ने आईजी श्रीकांत जाधव एवं एसपी ओमप्रकाश नरवाल का स्वागत किया।
विज्ञापन


शपथ दिलवाने से पूर्व आईजी को उक्त लोगों ने बताया कि वे नशे की लत से तंग आ चुके हैं और आज से ही इसे छोड़ने का वादा करते हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग व ड्रग विभाग द्वारा नशा छोड़ने वाले लोगों को दवाइयां वितरित की गई।
विज्ञापन


नशा रोकने में महिलाएं भी दे सकती योगदान- आईजी
कैंप में आए लोगों को संबोधित करते हुए आईजी ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2000 में फतेहाबाद में जिला पुलिस कप्तान रहते हुए प्रयास संस्था का गठन कर गांव अलीका से ही नशा विरोधी कैंप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज 15 साल बाद भी गांव में कैंप का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा को रोकने के लिए महिलाएं भी योगदान दे सकती हैं। आईजी ने कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

जो भी हों, बख्शे नहीं जाएंगे नशे के सौदागर- एसपी

पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने कहा कि फतेहाबाद में जबतक एसपी के तौर पर रहेंगे, ऐसे कैंप आयोजित होते रहेंगे। नशा के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

जो भी नशे का कारोबार करते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर प्रयास संस्था के जिला संयोजक धर्मेद्र गोस्वामी व जिला महासचिव बृज भूषण मिढ़ा ने कहा कि संस्था का नशे के खिलाफ यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।


पुलिस के सहयोग से ऐसे शिविरों का आयोजन करते रहेंगे। इस मौके पर डीएसपी शमशेर दहिया, कार्यकारी थानाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, डिप्टी सिविल सर्जन गिरीश चौधरी, ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण, बलबीर भाम्भू, राणा जोहल, विकास मैहता, दीपेंद्र हैपी, रामचंद्र एडवोकेट, सुरजीत बाजीगर ,डेरा सच्चा सौदा की ओर से देवराज इंसा, राहुल चोपड़ा, निर्मल इंसां, रजनीश, मानव मौलिक  अधिकार संस्था की ओर से लवकेश तनेजा और इशान तनेजा आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed