फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Husband and wife serious after being shot in a plot dispute

प्लॉट के विवाद में गोली लगने से पति-पत्नी गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife serious after being shot in a plot dispute
फायरिंग में घायल दंपती को प्राथमिक उपचार देती सीएचसी की स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
पंचायती प्लॉट को लेकर बुधवार को दो गुटों के बीच हुए झगड़े में फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया। मगर हालत गंभीर होने के कारण दंपती को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी अजायब सिंह व थानाध्यक्ष कपिल सिहाग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वारदात स्थल पर लाइसेंसी रिवाल्वर से चले हुए पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भूना के वार्ड नंबर 3 में प्राचीन शिव मोहल्ला निवासी धनराज सेन के बेटे सोनू ने बताया कि करीब 35 वर्ष पहले ग्राम पंचायत ने उनके परिवार को तीन मरले जमीन अनुदान में दी थी। तत्कालीन सरपंच बलराम धारनिया ने उन्हें लिखित में पंचायती स्तर पर दस्तावेज भी दिया हुआ है। मगर दस दिन पहले क्षेत्र के ही मक्खन सिंह व विक्की वाल्मीकि ने उनकी इस जगह पर कब्जा कर लिया। उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई तो उपरोक्त लोगों ने प्लॉट से अपना कब्जा हटा लिया और पंचायती स्तर पर समझौता कर लिया। मगर मंगलवार रात को पुन: उपरोक्त प्लॉट पर कब्जे की नीयत से तंबू लगा लिया और छह-सात लोग गाली-गलौच करने लग गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह प्लॉट में गए तो हुआ झगड़ा
आरोप है कि बुधवार सुबह धनराज का चचेरा भाई सुभाष सेन व बेटा सोनू सेन प्लॉट में गए तो वहां पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। सुभाष सेन का आरोप है कि मक्खन व विक्की पक्ष के लोगों ने तलवारों व अन्य तेजधार हथियारों से हमला करने का प्रयास किया तो उन्होंने बचाव में लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग की। जब उसकी जान को खतरा हुआ तो उसने मक्खन व उसकी पत्नी संदीप कौर पर गोली चला दी। इस कारण 44 वर्षीय मक्खन की छाती व उसकी पत्नी 41 वर्षीय संदीप कौर के पांव में गोली लगी। मक्खन की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीएचसी भूना में मक्खन व उनकी पत्नी संदीप कौर को खून से लथपथ हालत में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मक्खन की छाती व संदीप कौर के पांव में लगी गोली
घायल संदीप कौर का आरोप है कि सुभाष व सोनू सेन सहित 10-12 लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। पहले उन्होंने ईंट-पत्थर बरसाए और बाद में रिवाल्वर से गोली मार दी। छह-सात बार गोलियां चलाई गई हैं। 44 वर्षीय मक्खन लाल की छाती जबकि संदीप कौर के पांव में गोली लगी। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

कोट
प्लॉट विवाद को लेकर बुधवार सुबह दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। एक पक्ष ने लाइसेंसी रिवाल्वर से दंपती को गोली मार दी है। घटनास्थल से चले हुए कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कपिल सिहाग, थानाध्यक्ष, भूना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed