फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Husband accused of having unnatural relations

Fatehabad News: पति पर लगाए अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Husband accused of having unnatural relations
फतेहाबाद। भट्टू क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और पति पर नशा करके अप्राकृतिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं। एसपी को भेजी शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, सास-ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी को भेजी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका विवाह 2015 में राजेश से हुआ था। उसके परिवारजनों ने कर्जा उठाकर दान-दहेज दे दिया, लेकिन शादी के कुछ समय बाद दहेज कम लाने की बात कहकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। महिला का आरोप है कि उसका पति नशा करके उससे अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। जिसपर वह मायके चली गई। महिला के अनुसार मई 2021 में पुलिस में शिकायत देने पर उसका पति अपने साथ फिर ले गए और कुछ दिनों बाद फिर वही हरकतें करने शुरू कर दिए। इसके बाद वह अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई और पुलिस में केस दर्ज करवाया है। इस संबंध में भट्टू थाना प्रभारी जुगलाल ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पति सहित चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है, जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed