फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   HTET level-3 exam today, 2653 students will appear in 9 centers

एचटेट लेवल-3 की परीक्षा आज, 9 केंद्रों पर 2653 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
HTET level-3 exam today, 2653 students will appear in 9 centers
फतेहाबाद में एचटेट के प्रश्नपत्रों को उतरवाते हुए अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से अध्यापक पात्रता परीक्षाएं आज से शुरू हो रही है। पहले दिन शनिवार को लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा जिला मुख्यालय के 9 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में 2653 परीक्षार्थी भाग लेंगे। शुक्रवार सुबह प्रश्नपत्र लेकर गाड़ी लघु सचिवालय पहुंची। यहां पर अधिकारियों की निगरानी में गाड़ी से ट्रंक उतरवाए गए और ट्रेजरी में रखे गए। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे 10 मिनट पहले पहुंचना होगा।
विज्ञापन

खास बात यह है कि महिला परीक्षार्थियों को मंगलसूत्र पहनने, बिंदी और सिंदूर लगाने की छूट रहेगी। इसके अलावा सिख परीक्षार्थी धार्मिक आस्था के चिन्ह परीक्षा केंद्र में ले जा सकते हैं। महिला परीक्षार्थियों को अंगूठी, चेन, बालियां इत्यादि डालकर जाने की अनुमति नहीं है। वहीं सीटेट को एचटेट बराबर मान्यता मिलने से इस बार परीक्षार्थियों की संख्या कम है। जिले में 25 फीसदी कम परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। पिछले साल 9661 परीक्षार्थियों ने आवेदन किए थे, इस बार 7232 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन

जिले में इन परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा - 1
एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज - 1
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज - 2
एपेक्स पब्लिक स्कूल
महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल
क्रिसेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन - 1
क्रिसेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन - 2
चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा - 2
स्कॉलर्स कॉवेंट स्कूल
एचटेट परीक्षा परीक्षार्थी समय
लेवल 1 1609 रविवार दोपहर 3 से साढ़े 5 बजे तक
लेवल 2 2970 रविवार सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक
लेवल 3 2653 शनिवार दोपहर 3 से साढ़े 5 बजे तक
परीक्षा केंद्र में बाई आंख की होगी स्क्रीनिंग
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक परीक्षार्थियों के प्रवेश के दौरान मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की जांच होगी। परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। परीक्षा केंद्र में सीट पर बैठने के बाद बाई आंख की स्क्रीनिंग होगी। अगर किसी परीक्षार्थी की दोनों आंखें नहीं है तो अंगुठे का निशान लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीईओ और उपायुक्त कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम
परीक्षा को लेकर दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, एक उपायुक्त कार्यालय और दूसरा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बनाया गया है। इसके अलावा वाट्सअप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसमें अधिकारी और कर्मचारी समस्या बता सकते है।

परीक्षा केंद्र पर एक-एक प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किए : डीसी
उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा के लिए तहसीलदार रणविजय सुल्तानिया, एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन के लिए तहसीलदार विजय मोहन सियाल, एमएम पीजी कॉलेज रतिया रोड के लिए नायब तहसीलदार रमेश कुमार व राजेश गर्ग, सतीश कॉलोनी स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल के लिए नायब तहसीलदार गोपीचंद, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल सिरसा रोड के लिए बीडीपीओ संदीप भारद्वाज, खैराती खेड़ा रोड स्थित क्रिसेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन के लिए नायब तहसीलदार रामचंद्र व भजनदास तथा भूना रोड स्थित स्कॉलर्स कॉन्वेंट स्कूल के लिए नायब तहसीलदार विकास को प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा उद्योग विभाग के उपनिदेशक जीसी लांग्यान और नायाब तहसीलदार बलराम जाखड़ को रिजर्व प्रशासनिक अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed