फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   HSVP will search for land for the district library building

Fatehabad News: जिला पुस्तकालय भवन के लिए एचएसवीपी तलाशेगा जमीन

Tue, 04 Nov 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 04 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
HSVP will search for land for the district library building
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक को संबोधित करते उपायु - फोटो : संवाद
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिछले सप्ताह शहर के दौरे दौरान अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्याें की अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। इसी बारे में मंगलवार को जिले में चल रही विकास योजनाओं, मुख्यमंत्री घोषणाओं तथा विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


इस दौरान उपायुक्त ने मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति और मार्च माह के बाद पूर्ण हो चुके कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपनी प्रगति रिपोर्ट शीघ्र उनके कार्यालय भेजें। उपायुक्त ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला पुस्तकालय के लिए उपयुक्त भूमि की उपलब्धता संबंधी विकल्प तलाशें। फिलहाल जिला पुस्तकालय बाल भवन में चल रहा है।
विज्ञापन


इस बारे में उपायुक्त ने सोमवार को निरीक्षण भी किया था। नए बस अड्डे के पास 8.25 एकड़ भूमि पर राजकीय महाविद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। उपायुक्त ने एचएसवीपी को इस दिशा में आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने एचएसवीपी सेक्टर में वॉटर वर्क्स निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता देने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन गांवों में जलभराव की समस्या बनी हुई है, वहां पानी निकासी के लिए पाइप और पंपों की संख्या बढ़ाई जाए।


-

स्कूलों के भवनों को जर्जर घोषित करने के निर्देश

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिन विद्यालयों में कक्षा भवन जर्जर स्थिति में हैं, उन्हें नियमानुसार जर्जर घोषित करके नए निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए जाएं। साथ ही विद्यालयों में लैब और छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएं। बैठक में एसडीएम आकाश शर्मा, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, सीटीएम गौरव गुप्ता, अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता देवेंद्र सिंह, बलविंद्र नैन, एनके भोला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed