{"_id":"644c080b0c0265a5cb0afec0","slug":"hsvp-will-improve-the-roads-of-sector-three-with-rs-94-lakh-fatehabad-news-c-21-1-118504-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 94 लाख रुपये से सेक्टर तीन की सड़कें सुधारेगा एचएसवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 94 लाख रुपये से सेक्टर तीन की सड़कें सुधारेगा एचएसवीपी
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने आखिरकार शहर में विकसित हो रहे एकमात्र सेक्टर तीन की सुध ले ली है। प्राधिकरण द्वारा सेक्टर-तीन पी के शॉपिंग कॉम्पलेक्स की सड़क और पार्किंग एरिया की विशेष मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण प्रशासन द्वारा 47 लाख 80 हजार रुपये का टेंडर लगाया गया है। इसके अलावा इतनी ही राशि का एक और टेंडर लगाया गया है, जिससे पुलिस चौकी के आसपास की सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
गौरतलब है कि शहर में एचएसवीपी की ओर से 10 से ज्यादा सेक्टर काटे हुए हैं। मगर इनमें से सिर्फ सेक्टर तीन में ही रिहायशी क्षेत्र आबाद हो पाया है। बाकी कई सेक्टरों में तो प्लॉटधारक प्लॉट ही सरेंडर कर चुके हैं। इसके अलावा प्राधिकरण द्वारा 28 लाख 41 हजार रुपये का टेंडर पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए लगाया गया है। इस राशि से सेक्टर तीन-पी टू में पंपिंग मशीनरी और पाइप लाइन बिछाने का काम किया जाएगा।
कोट
सेक्टर तीन के शॉपिंग कॉम्पलेक्स एरिया और पुलिस चौकी क्षेत्र की सड़क की विशेष मरम्मत के लिए टेंडर लगाए गए हैं। टेंडर खुलते ही वर्क ऑर्डर दिए जाएंगे।
-प्रवीन कुमार, जेई, एचएसवीपी