{"_id":"6171a50f737a74007b456c81","slug":"how-will-students-pass-the-national-achievement-survey-without-a-book-the-examination-is-to-be-held-on-november-12-fatehabad-news-hsr6150264117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किताब कैसे पास करेंगे विद्यार्थी नेशनल अचीवमेंट सर्वे, 12 नवंबर को होनी है परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किताब कैसे पास करेंगे विद्यार्थी नेशनल अचीवमेंट सर्वे, 12 नवंबर को होनी है परीक्षा
विज्ञापन
फतेहाबाद में नेशनल अचीवमेंट सर्वे को लेकर ट्रेनिंग देते अनुराग धारीवाल।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर जांचने के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण करवाने जा रहा है। ये सर्वे 12 नवंबर को होगा, जिसमें कक्षा तीसरी, पांचवीं, आठवीं और दसवीं के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसको लेकर आज से मॉक टेस्ट भी शुरू होने जा रहे हैं। लेकिन हकीकत यह है कि कक्षा पहली से आठवीं तक के करीब 40 फीसदी विद्यार्थियों के पास किताबें ही नहीं हैं।
पहले शिक्षा विभाग खुद किताबें उपलब्ध करवाता था लेकिन इस बार विद्यार्थियों के खाते में राशि डाली गई है, लेकिन बाजार में किताबें ही नहीं है। सर्वे को लेकर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को फरमान सुना दिया है कि एक सप्ताह में किताबें होनी चाहिए, बेशक वह दुकानों से प्रिंटआउट लेकर आएं। अब विद्यार्थी किताबों की फोटोस्टेट करवाने को मजबूर हो रहे हैं।
कक्षा विद्यार्थियों की संख्या
पहली 9381
दूसरी 10650
तीसरी 10507
चौथी 10792
पांचवीं 11331
छठी 10870
सातवीं 10106
आठवीं 10247
नेशनल अचीवमेंट सर्वे को लेकर मॉक टेस्ट आज
स्कूलों में विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर को जांचने के लिए शिक्षा विभाग 12 नवंबर को राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण करवा रहा है। इससे पहले 22 अक्तूबर को विभाग स्कूलों में विद्यार्थियों का मॉक टेस्ट लेगा। इसमें जांचा जाएगा कि विद्यार्थी किस विषय में कमजोर है। उस विषय पर शिक्षक फिर जोर देंगे।
विज्ञापन
इन कक्षाओं के विद्यार्थियों का होगा सर्वेक्षण
एनसीआरटी की तरफ से तीन साल में एक बार राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण करवाया जाता है। 2017 में ये सर्वेक्षण हुआ था। 2020 में होना था लेकिन कोरोना महामारी के चलते नहीं हुआ। अब नवंबर में करवाया जा रहा है। शिक्षा विभाग जिले के रैंडम स्कूलों में कक्षा तीसरी और पांचवीं के विद्यार्थियों की हिंदी, गणित और ईवीएस, कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों कीं सामाजिक और विज्ञान, हिंदी और गणित तथा दसवीं के विद्यार्थियों कीं सामाजिक, विज्ञान, हिंदी, गणित तथा इंग्लिश विषय की परीक्षा लेगा।
तीन दिन पहले आएगी स्कूलों की सूची
जिले के किन स्कूलों के विद्यार्थियों को इस सर्वे में शामिल किया जाएगा, ये अभी तय नहीं किया गया है। अधिकारियों की माने तो स्कूलों की सूची विभाग तीन दिन पहले जारी करेगा, जिसमें बताया जाएगा कि इन स्कूलों के विद्यार्थी सर्वे में भाग लेंगे।
कोट
शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के खाते में किताबों के लिए राशि भेज दी है। ये बात यही है कि बाजार में किताबें उपलब्ध नहीं है। सभी विषयों की पीडीएफ हैं और उसकी प्रिंट आउट विद्यार्थी बाजार से ले सकते है। स्कूलों को कहा गया है कि सभी विद्यार्थियों के पास एक सप्ताह में किताबें होनी चाहिए ताकि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे को लेकर विद्यार्थी तैयारी कर पाएं।
- अनीता सिंगला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।