फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   How the conditions of education improved, DEEO has the responsibility from DEO and DPC to Diet.

Fatehabad News: शिक्षा के कैसे सुधरे हालात, डीईईओ के पास डीईओ और डीपीसी से डाइट तक का कार्यभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
How the conditions of education improved, DEEO has the responsibility from DEO and DPC to Diet.
फतेहाबाद में समग्र ​शिक्षा कार्यालय
फतेहाबाद। जिले में शिक्षा के सिस्टम को चलाने के लिए अफसर ही नहीं है। समग्र शिक्षा में जिला परियोजना संयोजक, डाइट मताना में प्रिंसिपल का पद खाली हैं। इन पदों पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) वेद सिंह दहिया को अतिरिक्त कार्यभार दिया हुआ है। यही नहीं जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) संगीता बिश्नोई भी करीब 10 दिन की छुट्टी पर हैं। ऐसे में जिला शिक्षा कार्यालय का कार्यभार भी डीईईओ को दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा डीईईओ दहिया की कई जगह चुनाव को लेकर डयूटी भी लगी है। शिक्षा विभाग की तरफ से अगले सप्ताह छमाही परीक्षाएं, निपुण हरियाणा के तहत भी आकलन शुरू होने जा रहा है। अधिकारी न तो स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए जा पा रहे है और न ही समग्र शिक्षा की योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों तक पूरी तरह से पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

-
सात माह से खाली है डाइट में प्रिंसिपल पद
डाइट मताना में प्रिंसिपल के पद पर संगीता बिश्नोई तैनात थी। जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग के 31 जनवरी को सेवानिवृत होने के बाद संगीता बिश्नोई को डीईओ बनाया गया। जिससे डाइट प्रिंसिपल का पद खाली हो गया। यहां का कार्यभार डीईईओ वेद सिंह दहिया को दिया गया। इससे पहले डीपीसी का पद खाली होने से डीईईओ को चार्ज दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विभाग के प्रोग्राम चलाने के लिए एपीसी भी नहीं
शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं को चलाने के लिए समग्र शिक्षा के तहत बजट जारी होता है और संभालने के लिए सहायक परियोजना संयोजक की नियुक्ति होती है। लेकिन हालात ये है कि एपीसी के चार पद हैं और फिलहाल चारों खाली हैं। प्रोग्रामर, एसडीओ तक के पद खाली हैं। इसके अलावा बीआरपी के 30 पद है लेकिन यहां पर 19 ही तैनात हैं।

-
जिले में ये है स्कूलों की स्थिति
खंड प्राइमरी मिडिल हाई सीनियर सेकेंडरी कुल
फतेहाबाद 104 20 16 25 165
भूना 52 4 6 21 83
भट्टूकलां 38 6 5 17 66
टोहाना 67 18 4 20 109
रतिया 92 26 3 24 145
जाखल 33 8 2 9 52
कुल 386 82 36 116 620
-
विभाग की तरफ से खाली पदों का कार्यभार मिला हुआ है, उसे अच्छे से संभालने का प्रयास जारी है। अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं इसको लेकर स्कूलों के इंचार्ज को निर्देश दिए जा चुके हैं।
- वेद सिंह दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed