फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hotel Karinde beaten up by policeman, SP suspends him

होटल कारिंदे को पुलिसकर्मी ने पीटा, एसपी ने किया सस्पेंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Hotel Karinde beaten up by policeman, SP suspends him
मामले की जानकारी देते होटल के कारिंदे। - फोटो : Fatehabad
रतिया (फतेहाबाद)। फतेहाबाद रोड पर तहसील कॉप्लेक्स के सामने एक होटल पर कारिंदे की पिटाई करने और गाली गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने पीसीआर पर तैनात ईएएसआई धर्मपाल को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उक्त कर्मचारी की विभागीय जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में पुलिस के तीन कर्मचारी वर्दी में तहसील कॉप्लेक्स के सामने बने विजय होटल पर पहुंचे नजर आते हैं। एक पुलिसकर्मी होटल के कारिंदे की पिटाई करता दिखता है। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी बार-बार कारिंदे को गालियां दे रहा है। इस पूरे घटनाक्रम की किसी ने वीडियो बना ली। जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 11 बजे आकर होटल पर मांगी थी चाय
मीडिया से बातचीत में होटल मालिक अनमोल व विजय मलिक और कारिंदे रंजन ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब 11 बजे तीन पुलिसकर्मी उनके होटल पर आए। उस समय होटल स्टाफ खाना खा रहा था। इस दौरान पुलिस कर्मचारी ने उन्हें चाय बनाने के लिए कहा। कारिंदे ने कहा कि खाना खाने के बाद चाय बना देते हैं। इतने में ही पुलिस कर्मचारी धर्मपाल भड़क गया और गाली गलौज करते हुए होटल के कारिंदे रंजन को पीटने लगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी द्वारा बेवजह कारिंदे को पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो मिला था, जिसमें हमारा पुलिसकर्मी होटल कारिंदे के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। ऐसी हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-आस्था मोदी, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed