{"_id":"d85a925bcc609df528c2540c1a58936d","slug":"hospital-was-running-without-lesence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस का अस्पताल, सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस का अस्पताल, सील
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल सर्जन सूरजभान कम्बोज को गुप्त सूचना मिली थी कि भट्टूमण्डी में
विज्ञापन
आदमपुर रोड पर बिना लाइसेंस के बच्चों का अस्पताल व मेडिकल स्टोर चल रहा
है।
सूचना के आधार पर सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भट्टूकलां के एसएमओ मुनीष बंसल के नेतृत्व में जांच के लिए टीम भेजा।
अचानक हुई कार्रवाई से अस्पताल में हड़कंप मच गया और पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखकर वहां मौजूद मरीज बाहर निकल गए।
इस दौरान सीएमओ सूरजभान कम्बोज ने स्वयं अस्पताल में मौजूद डाक्टर और मेडिकल स्टोर में बैठे संजय निवासी ठूईयां व प्रदीप से पूछताछ की।
अस्पताल के कागजात दिखाने के सवाल पर उन्होंने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया।
सीएमओ सूरजभान कम्बोज ने बताया कि संचालकों से लाइसेंस दिखाने को कहा तो कोई कागजात नहीं दिखाए। जिसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी।