फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hookah is causing cancer by putting poison in body, avoid it

चौपाल पर हुक्के शान: कैंसर देकर लेगा जान, झज्जर एम्स के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के पूर्व निदेशक का बड़ा खुलासा

Tue, 03 Oct 2023 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Updated Tue, 03 Oct 2023 10:02 AM IST
सार

हरियाणा में चौपाल पर हुक्के को शान माना जाता है। एक धारणा है कि हुक्का का तंबाकू पानी से फिल्टर होकर आता है जिसके चलते हुक्का बीड़ी-सिगरेट जितना खतरनाक नहीं है। इस धारणा के चलते लोग बच्चों को बीड़ी- सिगरेट पीने पर डांटते हैं लेकिन हुक्के पर एतराज नहीं करते।

विज्ञापन
Hookah is causing cancer by putting poison in body, avoid it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हुक्के गुड़गुड़ाते हुए मूंछों पर हाथ फेरते हुए इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक न मानने वाले सावधान हो जाएं। हुक्का भी बीड़ी- सिगरेट जितना ही खतरनाक है। झज्जर एम्स के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के पूर्व निदेशक डॉ. जीके रथ ने हुक्का गुड़गुड़ाने वालों को सचेत करते हुए कहा कि तंबाकू किसी भी शरीर में जाए वह कैंसर फैलाएगा। उन्होंने कहा कि जहर किसी भी तरीके से लिया जाए वह जहर ही रहेगा उसी तरह तंबाकू भी कैंसर ही फैलाएगा।

विज्ञापन


कैंसर फैलाने में बीड़ी-सिगरेट, हुक्का जिम्मेदार
हरियाणा में चौपाल पर हुक्के को शान माना जाता है। एक धारणा है कि हुक्का का तंबाकू पानी से फिल्टर होकर आता है जिसके चलते हुक्का बीड़ी-सिगरेट जितना खतरनाक नहीं है। इस धारणा के चलते लोग बच्चों को बीड़ी- सिगरेट पीने पर डांटते हैं लेकिन हुक्के पर एतराज नहीं करते। हिसार में एक कार्यक्रम में पहुंचे कैंसर विशेषज्ञ डॉ.जीके रथ ने कहा कि हरियाणा में सबसे अधिक लोगों को कैंसर फैलाने में बीड़ी-सिगरेट, हुक्का जिम्मेदार है।
विज्ञापन


गांव में हजारों लाखों लोग कैंसर की जांच नहीं कराते। इस कारण कैंसर की जानकारी नहीं मिल पाती। अब जागरूकता आने पर कैंसर के केस मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 100 कैंसर केस मिले तो उसमें 40 केस तंबाकू के कारण होते हैं। तंबाकू का सेवन न कर इसे हम पूरी तरह से रोक सकते हैं। इसके अलावा 25 प्रतिशत केस सर्वाइकल के कारण होते हैं। इसे भी टीकाकरण कराकर रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर पहली स्टेज में कैंसर की पहचान हो जाए तो 95 प्रतिशत मरीजों को ठीक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर वन डे मैच
डॉ. जीके रथ ने अपने खास अंदाज में कहा कि कैंसर वन डे मैच है। जिसमें या तो हम कैंसर को हराएंगे या कैंसर हमें खत्म कर देगा। हमें कैंसर के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। युवराज सिंह, मनीषा कोईराला, संजय दत्त सहित सैकड़ों- हजारों लोग कैंसर को पूरी तरह से हरा चुके हैं। अब इन लोगों को कैंसर कभी नहीं होगा।

20 साल में खत्म हो जाएगा कैंसर
डॉ. जीके रथ ने कहा कि 40-50 साल पहले कालरा, चिकनपॉक्स, प्लेग से हजारों लोग हर साल मरते थे। टीकाकरण तथा जागरूकता के कारण यह पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि 20 साल में कैंसर खत्म हो जाएगा। डायबिटीज, बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है समाप्त कभी नहीं किया जा सकता।


महात्मा गांधी ने दिया था संस्थान
डॉ. जीके रथ ने बताया कि वर्ष 1939 में महात्मा गांधी ने इलाहबाद में कमला नेहरू मेडिकल कॉलेज की नींव रखी थी। जनता से पैसा लेकर उन्होंने 1941 में इस अस्पताल का उद्घाटन भी किया। जो देश को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत बड़ी देन थी। हमें महात्मा गांधी के इस काम को कभी नहीं भूलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed