{"_id":"66f70c1a15197985740077b4","slug":"hooda-camp-remained-missing-from-seljas-public-meeting-many-big-leaders-did-not-attend-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-122947-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सैलजा की जनसभा से गायब रहा हुड्डा खेमा, कई बड़े नेता नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सैलजा की जनसभा से गायब रहा हुड्डा खेमा, कई बड़े नेता नहीं पहुंचे
Sat, 28 Sep 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
भूना में जनसभा को संबोधित करती सांसद कुमारी सैलजा।
फतेहाबाद/भूना। विधानसभा चुनाव के अंतिम दौर में प्रचार-प्रसार जोरों पर हैं। फतेहाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी बलवान सिंह के प्रचार के लिए सिरसा से सांसद एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा शुक्रवार को भूना की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करने पहुंची। परंतु इस जनसभा से हुड्डा खेमे के नेता पूरी तरह गायब रहे।
जनसभा में नगरपालिका भूना की चेयरपर्सन अर्पणा पंकज पसरीजा भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई। जनसभा को संबोधित करते हुए सैलजा ने कहा कि भाजपा के दिन लद गए हैं, आने वाला समय कांग्रेस का है। सभी मिलकर काम करेंगे और जनता की सेवा करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऐसा सुनने को नहीं मिलेगा कि हमारी सुनवाई नहीं हो रही है। आपकी सुनवाई के लिए हम बैठे हैं।
सैलजा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जनता त्रस्त है। महिलाएं महंगाई के कारण तो नौजवान बेरोजगारी के कारण त्रस्त हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलिंडर मिलेगा और नौजवानों को नौकरियां दी जाएगी। प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। मगर यह चुनावी घोषणा बनकर ही रह गई। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
कांग्रेस की सरकार बनने पर एससी-बीसी का बैकलॉग भी भरा जाएगा। किसानों और सरपंचों पर भाजपा सरकार ने लाठियां बरसाई हैं। मगर कांग्रेस सरकार एमएसपी का कानून बनाएगी। जनसभा में पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी, सुशील इंदौरा, तरसेम शर्मा, सुरेश कंबोज, गुलाब सुंडा, सुमित बंसल, सुरेश कुमार, अभिमन्यु सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-- -- -- -- --
लोगों में होती रही गुटबाजी की चर्चा
जनसभा में हुड्डा खेमे का कोई भी नेता नजर नहीं आने खूब चर्चा रही। टिकट वितरण से पहले पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, डॉ. वीरेंद्र सिवाच से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनीत पूनिया तक ने भूना क्षेत्र में खूब प्रचार-प्रसार किया था। उनके समर्थकों की संख्या भी यहां काफी है। मगर अब इनकी गैरमौजूदगी कांग्रेस के लिए अलग ही समीकरण बना गई।
-- -- -- -- --
पार्षदों को भी ज्वाइन करवाना चाहती थी चेयरपर्सन, लेकिन सफल नहीं हुईं
चेयरपर्सन अपर्णा की ओर से एक सप्ताह पहले ही कांग्रेस को समर्थन की बात सामने आ गई थी। परंतु वह कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता की मौजूदगी में शामिल होने के लिए औपचारिकता पूरी करना चाहती थी, जिसे शुक्रवार को अमलीजामा पहनाया गया। हालांकि, जनसभा में चेयरपर्सन अर्पणा पंकज पसरीजा व आठ पार्षदों द्वारा ज्वाइनिंग करवाने का प्रचार-प्रसार किया गया था। परंतु मंच पर चेयरपर्सन के साथ कोई भी पार्षद कांग्रेस में कुमारी सैलजा की मौजूदगी में शामिल नहीं हुआ।